गोलमुरी सर्कस मैदान दुर्गापूजा पंडाल का हुआ भूमिपूजन, बनेगा भव्य पंडाल
सोमवार, जमशेदपुर: गोलमुरी पूजा कमिटी, सर्कस मैदान के दुर्गापूजा पंडाल का विधिवत रूप से भूमिपूजन किया गया। सोमवार संध्याकाल में भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार, संरक्षक प्रोबिर चटर्जी राणा, मोहनलाल अग्रवाल व अन्य ने संयुक्त रूप से भूमिपूजन किया। इस दौरान पूजा कमिटी के संरक्षक प्रोबिर चटर्जी राणा ने बताया कि सन 1926 में स्थापित इस पूजा कमिटी द्वारा पिछले कई वर्षों से आकर्षक पंडाल बनाया गया जिसे श्रद्धालुओं ने काफी पसंद किया है। कमिटी पंडालों के माध्यम से विभिन्न विषयों पर जागरूक करती रही है। इस बार कमिटी द्वारा भव्य काल्पनिक पंडाल का निर्माण किया जा रहा है जहाँ विधुत की आकर्षक सज्जा व आग के रोकथाम के लिए विशेष उपकरण की व्यवस्था की जाएगी। महिलाओं व बच्चों के सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। गोलमुरी पूजा कमिटी के अध्यक्ष मनोज खतरी व संरक्षक प्रोबिर चटर्जी राणा हैं।
आज सम्पन्न हुए भूमि पूजन में मुख्य रूप से भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार, संरक्षक प्रोबिर चटर्जी राणा, कमल अग्रवाल, गौतम कुमार, अमिश अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, बबलू शर्मा, बंटी अटवाल, हेमंत अग्रवाल व बाजार के अन्य लोग उपस्थित थे।