निजाम खान
आज पूरा देश कोविड -19 महामारी के प्रभाव से जूझ रहा है। भारत में कोरोना वायरस के रोकथाम एवं प्रादुर्भाव से बचाने के लिए लॉकडाउन 3.0 लागू किया गया है। इस लॉकडाउन में गरीब, अति गरीब ,असहाय मजदूर, दिहाड़ी आदि लोगों को कोई परेशानी न हो। इसके लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में विभिन्न जिलों से सेवा प्रदान किया जा रहा है।
वैश्विक महामारी कोरोना के प्रकोप को देखते हुए झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ के केंद्रीय इकाई के द्वारा व्यवहारिक कठिनाइयों को दूर करने हेतु निर्णय लिया गया है कि जिला से राज्य प्रशासनिक सेवा संघ में सहयोग राशि उपलब्ध किया जाए। उसके बाद यह राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा की जाएगी।
जामताड़ा जिला के पदाधिकारियों के द्वारा झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ में निम्न पदाधिकारियों के द्वारा अंशदान किया गया –
श्री महेश्वरी प्रसाद यादव ,श्रीमती पल्लवी सिन्हा ,श्री सुनील कुमार प्रजापति, श्री गिरिवर मिंज,श्री मुकेश कुमार बावरी ,श्री असीम बाड़ा, श्री सच्चिदानंद कुमार वर्मा, श्री केदारनाथ, श्री प्रधान मांझी, श्रीमती कंचन कुमारी भुदोलिया, श्री विजय केरकेट्टा, श्री रामवृक्ष महतो एवं श्री नागेंद्र कुमार सिन्हा में मिलकर स्वेच्छा से 1 लाख 60 हजार की सहयोग राशि दिया गया।