राष्ट्र संवाद संवाददाता
क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं सिन्हा इलेक्ट्रिकल के संचालक अनिल कुमार सिन्हा की पत्नी मीना देवी (55 वर्ष) का बुधवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से गम्हरिया बाजार एवं स्थानीय व्यवसायिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, बीते 7 जून को मीना देवी को ब्रेन हैमरेज हुआ था, जिसके बाद उन्हें रांची स्थित मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। अपने पीछे वे पति अनिल कुमार सिन्हा, पुत्र आकाश सिन्हा तथा पुत्री सीमा कुमारी सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई। उनका अंतिम संस्कार पार्वती घाट में किया गया जहां उनके पुत्र आकाश सिन्हा ने नम आंखों से मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा में गम्हरिया के कई प्रतिष्ठित व्यवसायी, सामाजिक कार्यकर्ता, शुभचिंतक एवं सगे-संबंधी शामिल हुए और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

