कुंडहित (जामताड़ा): सोमवार को रोजगार सेवकों ने कुंडहित प्रखंड विकास पदाधिकारी गिरिवर मिंज को तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल के लिए मेमोरेंडम सौंपा। रोजगार सेवकों ने कहा झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के आह्वान पर यह सांकेतिक हड़ताल किया जा रहा है।कहा 29 जून से 1जूलाई तक यह हड़ताल किया जायेगा।मौके पर शेख मिजानुल हक,अमर बाद्यकर ,कांचन फौजदार, सुनील कुमार माजी, गौतम, बुलु कोड़ा सहित काफी संख्या में रोजगार सेवक बीडीओ को मेमोरेंडम सौंपते समय उपस्थित थे।