गाय-बैल नदी में पार करने के क्रम में डूबा था सुखदेव
निजाम खान
जामताड़ा: सोमवार को दिल दहलाने वाली खबर सामने आयी है।मामला कुंडहित थाना क्षेत्र के गढ़शिमला गांव की है।बताते चले गढ़शिमला गांव के 59 वर्षीय सुखदेव गोराय सुबह दस बजे गाय-बैल चराने के लिये जा रहे थे।गाय-बैल को सुखदेव हिंगलो नदी में गढ़शिमला ऊपर घाट में पार कर रहा था।ग्रामीणों के अनुसार तभी सुखदेव नदी में डूब गया।डूबने के बाद से सुखदेव लापता हो गया।ग्रामीणों ने कहा कि सुखदेव को गढ़शिमला घाट,पांचकुड़ी,बिक्रमपुर घाट,आकना घाट तक खोजा गया पर नही मिला।स्थानीय लोगों के मुताबिक इस तरह पहली घटना घटी।बता दे सामाचार लिखे जाने तक सुखदेव की खोज नही हो सकी है।
क्या कहते है ग्रामीण:ग्रामीण दयामय राय,हुकुर बाउरी,सामपद गोराय,समाजसेवी प्रदीप पैतंडी,फूलचांद गोराय आदि ने कहा कि सुखदेव का बेटा विपलव गोराय और गांव के काजल गोराय भी गाय-बैल लेकर जा रहा था।काजल आगे-आगे जा रहा था।बीच में सुखदेव गोराय था और पीछे विपलव गोराय था।इसी बीच सुखदेव्व डूब गया।कहा कि महीलाये स्नान कर रही थी।वही महीलाओं ने भी कहा कि सुखदेव को पानी में डूबते देखा गया।जिसके बाद से निखोज हो गया।
क्या कहते है परिजन:सुखदेव के पत्नी पविता गोराय और बेटा विपलव गोराय ने कहा कि रोज की तरह आज भी गाय-बैल चराने गये थे।गाय-बैल नदी पार करते समय डूब गया।काफी खोजबीन किया गया।पर अभी तक नही मिला।इसकी सूचना कुंडहित थाना में भी दे दी गयी है।कहा कि सुखदेव किसी भी प्रकार के बिमारी से ग्रसीत नही था।
खोज करने में बाढ़ बना बाधक:बीते एक सप्ताह से रिमझीम बारिष तथा लगभग तीन दिनों से मूसलाधार बारिष होने से नदी का जलस्तर बढ़ा है।जिससे सुखदेव को खोज करने में लोगों की परेशानी हो रही है।अभी तक लोग खोजने के प्रयास में है।
कास के झाड़ी में लटका रहने की आशंका:ग्रामीणों द्वारा कहा जा रहा है कि नदी में कास के पौधे उगने से बाढ़ आने पर कास के पौधे का साइड का स्थान गड्ढा हो जाता है।हो सकता है उसी गड्ढे में डूब कर कास के झाड़ी में लटक गया होगा।
कास के पौधे को लेकर राष्ट्र संवाद में छपी थी खबर:बीते 27 सितंबर को राष्ट्र संवाद ने कुंडहित स्थित हिंगलो तथा कुरुली नदी में कास के पौधे उगने से नदी के अस्तित्व खतरे में पढ़ जाने को लेकर प्रमुखता से खबरें प्रकाशीत की गयी थी।
क्या कहते है बीस-सुत्री प्रखंड अध्यक्ष:हिंगलो तथा कुरुली नदी में कास के पौधे उगने से किसानों के जमीन बर्बाद हो रहे है।नदी के बीच में कास के पौधे उग जाने से नदी का दोनों किनारा बाढ़ में बर्बाद हो जा रहा है।आज की घटना भी काफी दिलधहलाने वाली है।कुंडहित के अंबा पंचायत,बिक्रमपुर,भेलुवा,पालाजोड़ी,नाला प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के नदी से कास के पौधे को नदी के बीच से हटाने के लिए राज्य बीस-सुत्री उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद व पूर्व जामताड़ा उपायुक्ता जटा शंकर चौधरी को ज्ञापन दिया गया है।कुंडहित बीडीओ को भी ज्ञापन सौपा गया है।
प्रदीप पैतंडी,समाजसेवी सह बीस-सुत्री प्रखंड अध्यक्ष,कुंडहित।
क्या कहते है थाना प्रभारी:गढ़शिमला में एक व्यक्ति की डूब जाने के बाद निखोज होने की सूचना परिजनों से मिली है।चौकीदार भेजा गया है।
महेंद्र प्रसाद सिंह,थाना प्रभारी,कुंडहित।
फोटो 1 लापता व्यक्ति, दूसरा फोटो लापता होने के बाद विलाप करते परिजन।
खबरों की तह तक पहुंचकर राष्ट्रवाद लाता है आपके लिए खबर ।आपका राष्ट्र,आपका संवाद,राष्ट्र संवाद, इसलिए पढ़ते रहिए राष्ट्र संवाद।