कन्हैया पासवान की रिपोर्ट
आज के दिन शहीद सुखदेव सिंह समन्वय समिति द्वारा कम्युनिस्ट के महान नेता कार्ल मार्क्स की 39 वीं स्मृति दिवस मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता पूर्व प्रदेश सचिव भारत चीन मैत्री संघ के प्रदेश सचिव व शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह ने अध्यक्षता की। अध्यक्ष संबोधन में शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि कार्ल मार्क्स का जन्म जर्मनी में हुआ था। और उनका मृत्यु आज के दिन 1883 को लंदन में हो गया। कार्ल मार्क्स समाजवाद के प्रणेता और अर्थशास्त्री में डॉक्टरी करने के बाद वे पत्रिकाओं में लेख लिखना शुरु कर दिया। फ्रॉम से निष्कासित के बाद वे जर्मनी में मजदूर संगठन और कम्युनिस्ट लीग के निर्माण में सक्रिय हो गए। और 1847 में उन्होंने एंगल्स उसके साथ अंतर्राष्ट्रीय समाजवाद का प्रथम घोषणा पत्र प्रकाशित किया। ऐसे महान नेता जिनके विचारों से गांधीजी भी सहमत थे।इस अवसर पर साहित्यकार चंद्रशेखर चौरसिया, दधीचि देहदान समिति के जिला अध्यक्ष सुशील कुमार राय, डॉक्टर जुल्फिकार अली समाजसेवी, अधिवक्ता जेपी सेनानी के जिला अध्यक्ष राजेंद्र महतो, अनेकों ने कार्ल मार्क्स के स्मृति दिवस पर अपना विचार व्यक्त किया । अरुण के तैल चित्र पर माल्यार्पण की।