कांग्रेस के घोषणा पत्र पर भाजपा ने साधा निशाना
● कांग्रेस का हाथ देशद्रोहियों के साथ : दिनेश
● भाजपा सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की ध्वजवाहक और कांग्रेस देशद्रोहियों के साथ : दिनेश
कांग्रेस पार्टी पर राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को प्रोत्साहित करने की मंशा का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी ने तीव्र निंदा किया है। कांग्रेस द्वारा मंगलवार को ज़ारी किये गए घोषणा पत्र में देशद्रोह के क़ानून 124ए को संशोधित करने का संकल्प निहित है। कांग्रेस के अनुसार इस क़ानून का दुरुपयोग हो रही है। घोषणा पत्र ज़ारी होने के बाद कांग्रेस पर हमलावर होते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि यह साबित हो गया है कि कांग्रेस पार्टी राष्ट्रविरोधी को संरक्षण देती है। कहा कि कांग्रेस का हाथ देशद्रोहियों के साथ है। देश तोड़ने की बात करने वाले अभियुक्त कांग्रेस को मासूम और भटके हुए नौजवान लगतें है, जो निंदनीय है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की ध्वजवाहक है और कांग्रेस देशद्रोहियों का समर्थन करने वाली पार्टी है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने दावा किया कि देश की जनता चुनाव में कांग्रेस को सही ज़वाब देगी। भाजपा जिलाध्यक्ष ने उक्त घोषणा पत्र पर तंज कसते हुए इसे ग़रीबों के साथ मज़ाक बताया। कहा कि न्यूनतम आय योजना से ग़रीबो से क्रूर मज़ाक करने का दुःसाहस किया गया है। कांग्रेस के अनुसार यह योजना वैसे गरीबों पर लागू होगी जिनके पास न घर है और कृषि योग्य ज़मीन। भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि 55 पन्नों के घोषणा पत्र में कांग्रेस ने अपने 55 वर्षों की नाकामयाबी को दर्शाया है।