निजाम खान
*उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र कुमार सिन्हा ने आज करमाटांड प्रखंड के विभिन्न स्थलों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।*
आज दिनांक 06 अप्रैल 2020 को उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र कुमार सिन्हा ने करमाटांड प्रखंड के पंचायत भवन, दीदी किचन, उच्च विद्यालय करमाटांड एवं मुख्यमंत्री दाल भात केंद्र का निरीक्षण किया।
उप विकास आयुक्त ने बताया कि पूरा देश अपितु पूरा विश्व अभी कोरोना वायरस संक्रमण का दंश झेल रहा है। इस वजह से माननीय प्रधानमंत्री ने संपूर्ण देश में लॉक डाउन किया है। इस मुश्किल समय में गरीब असहाय, राहगीरों, अन्य राज्य के फसे हुए श्रमिकों नागरिकों को किसी प्रकार की कठिनाई ना हो इसके लिए राज्य सरकार और जिला प्रशासन जामताड़ा तत्पर है। जिला प्रशासन के द्वारा जेएसएलपीएस के दीदियों के सहयोग से पूरे जिले में 23 दाल भात केंद्र जिसमे से 3 कम्युनिटी किचन संचालित किया जा रहा है। साथ माननीय मुख्यमंत्री के निर्देश पर सभी पंचायतों में दीदी किचन भी संचालित किया जा रहा है जहां निःशुल्क खाने की व्यवस्था की गई है।
इस महामारी से निपटने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन स्वास्थ्य विभाग की टीम, चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी सहित अन्य दिन रात एक किए हुए हैं।
मौके पर उन्होंने सभी से सोशल डिस्टेंस का पालन करने , लॉक डाउन के दौरान घरों से नहीं निकलने की सलाह दी साथ ही कहा कि कोरोना से घबराने कि आवश्यकता नहीं है। निर्देश का पालन करें। जल्द ही हम सभी इस समस्या से निजात पा लेंगे।
क्षेत्र भ्रमण के दौरान पंचायत भवन में उप विकास आयुक्त ने गरीब लाभुकों के बीच राशन का वितरण किया साथ ही चल रहे दीदी किचेन का भी निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिया। साथ ही प्रखंड क्षेत्र के सिताकटा पंचायत में भी राशन का वितरण किया गया।उन्होंने उच्च विद्यालय करमाटांड में बने क्वारांटाइन सेंटर का निरीक्षण करते हुए वहां ठहरे व्यक्तियों से सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।
इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी करमाटांड श्रीमती पल्लवी सिन्हा सहित अन्य मौके पर मौजूद थे।