निजाम खान
आज दिनांक 27 जुलाई 2020 को उपायुक्त जामताड़ा श्री फ़ैज अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) ने फतेहपुर प्रखंड में निर्माणाधीन मैदान का निरीक्षण किया गया साथ है जल्द से जल्द पूर्ण करने निर्देश दिया गया।
उपायुक्त जामताड़ा के विशेष प्रयासों से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने हेतु समुचित मैदान मिल सकेगा।
फतेहपुर प्रखंड में उक्त खेल मैदान का निर्माण कार्य रुका हुआ है। निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्वक पूर्ण करने के निर्देश उपायुक्त द्वारा दिया गया।
उपायुक्त जामताड़ा ने मैदान के चारों ओर घूमकर अवलोकन किया तथा मैदान के चारों तरफ पोधा लगाने को कहा। प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि अभी तक खेल मैदान में क्या क्या प्रगति हुई है इसका एक प्रतिवेदन उपलब्ध करा दें।
वर्तमान में मैदान का समतलीकरण करने, घास कटाई का निर्देश दिया गया जिससे संबंधित प्रखंड के बच्चे मैदान का उपयोग कर पाएंगे।
*उपायुक्त जामताड़ा ने आज दिनांक 27 जुलाई 2020 को सामुदायिक स्वास्थ्य भवन फतेहपुर का निरीक्षण किया।*
भवन के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त जामताड़ा ने कहा कि भवन निर्माण बहुत अच्छे से की गई है भवन को 15 दिनों के अंदर हैंडोवर करें ताकि जल्द से जल्द सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार सुनिश्चित कराएंगे। साथ ही उपायुक्त जामताड़ा द्वारा निर्देश दिया कि शौचालय का निर्माण जल्द से जल्द कराये एवं साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें।
*फतेहपुर प्रखंड के निर्माणाधीन एकलव्य विद्यालय एवं कॉलेज भवन के निरीक्षण कर उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को दिया गुणवत्ता पूर्ण कार्य करने का निर्देश*
आज दिनांक 27 जुलाई 2020 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री फ़ैज अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) ने जामताड़ा जिला अंतर्गत फतेहपुर प्रखंड के निर्माणाधीन एकलव्य विद्यालय का निरीक्षण कर निर्माण कार्य का जायजा लिया एवं संबंधित पदाधिकारी को गुणवत्तापूर्ण कार्य करने हेतु निर्देश दिया।
वहीं उपायुक्त निर्माणाधीन कॉलेज पहुंचे जहां उन्होंने स्थिति का जायजा लिया एवं जल्द से जल्द कॉलेज भवन को तैयार करने का निर्देश दिया। ताकि कॉलेज कि मान्यता हेतु आगे कि कार्यवाही की जायेगी।
मौके पर फतेहपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री मुकेश कुमार बाउरी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी कर्मी उपस्थित थे।