Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » इनर व्हील क्लब जमशेदपुर और इनर व्हील क्लब जमशेदपुर अस्मिता ने जरूरतमंद छात्रों के बीच बांटा 101 कंबल
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    इनर व्हील क्लब जमशेदपुर और इनर व्हील क्लब जमशेदपुर अस्मिता ने जरूरतमंद छात्रों के बीच बांटा 101 कंबल

    Nijam KhanBy Nijam KhanJanuary 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    इनर व्हील क्लब जमशेदपुर और इनर व्हील क्लब जमशेदपुर अस्मिता ने जरूरतमंद छात्रों के बीच बांटा 101 कंबल
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    *जमशेदपुर 10 जनवरी:* इनर व्हील क्लब जमशेदपुर और इनर व्हील क्लब जमशेदपुर अस्मिता ने मिलकर एक विशेष सेवा परियोजना का आयोजन किया। जिसके तहत लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल कॉलेज के छात्रावास में रहने वाले 101 जरूरतमंद आदिवासी छात्रों के बीच कंबलों का वितरण किया गया। ये छात्र दूर-दूर के ग्रामीण क्षेत्रों से आकर कॉलेज में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
    इस दौरान इनर व्हील क्लब जमशेदपुर की अध्यक्ष श्रीमती सरिका सिंह ने कहा कि ‘‘हमारी संस्था सदैव ही समाज के जरूरतमंद वर्गों की मदद करती है। इन छात्रों को समर्थन देना हमारे लिए गर्व का विषय है। हमारे इस कार्यक्रम का उदेश्य केवल छात्रों को ठंड के मौसम में आराम प्रदान कराना और शिक्षा में उनका ध्यान केंद्रित करने में मदद करना है।
    इनर व्हील क्लब जमशेदपुर अस्मिता की अध्यक्ष श्रीमती नंदिता जायसवाल ने कहा, ‘‘यह परियोजना न केवल छात्रों के लिए एक मदद थी, बल्कि यह हम सभी के लिए एक प्रेरणा भी है। हम भविष्य में इस तरह के और भी कार्य करने का प्रयास जारी रखेंगे।’’
    इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अशोक झा, आर.वी.एस. इंजीनियरिंग कॉलेज के सचिव श्री भरत सिंह, कोल्हान विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी श्री बी.के. सिंह, इनर व्हील क्लब जमशेदपुर की अध्यक्ष श्रीमती सरिका सिंह, इनर व्हील क्लब जमशेदपुर अस्मिता की अध्यक्ष श्रीमती नंदिता जायसवाल उपस्थित रहीं। इनके साथ इनर व्हील क्लब की अन्य प्रमुख सदस्य, जैसे विद्या तिवारी, अंजुला सिंह, अंजू त्रिपाठी, रीपा दत्ता, और अनु सहगल ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआनंद मार्ग ने पूर्णिमा नेत्रालय में दृष्टि सेवा महा अभियान के तहत 30 मोतियाबिंद रोगियों का ऑपरेशन कर निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण किया गया
    Next Article राज्य में पर्यटन की अपार संभावनाएं ,नेचर फ्रेंडली कार्ययोजना बनाएं झारखंड को पर्यटन हब के रूप में पहचान देना लक्ष्य: हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री

    Related Posts

    आरडी रबड़ रिक्लेम कंपनी में विगत 23 मई से जारी हड़ताल को प्रबंधन ने किया अवैध घोषित

    June 4, 2025

    वोटर टर्नआउट शेयरिंग प्रक्रिया को अपग्रेड करेगा चुनाव आयोग

    June 3, 2025

    सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन गम्हरिया के अंचल अधिकारी को सौंपा

    June 3, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आरडी रबड़ रिक्लेम कंपनी में विगत 23 मई से जारी हड़ताल को प्रबंधन ने किया अवैध घोषित

    वोटर टर्नआउट शेयरिंग प्रक्रिया को अपग्रेड करेगा चुनाव आयोग

    सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन गम्हरिया के अंचल अधिकारी को सौंपा

    12वीं साइंस टॉपर अनिमा गोराई आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहती है

    यूसिल ने आदिवासी छात्र_ छात्राओं को प्रतियोगिता परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन की लेकर छह महीने का कराया कंप्यूटर कोर्स

    झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार का जमशेदपुर में राजेश शुक्ल ने किया स्वागत

    सिक्योरिटी एजेंसी लोगों को सुरक्षा देने वाले सुरक्षा कर्मी ही असुरक्षित!

    पुलिस ने महिला का शव बरामद किया

    एन . ई.पी.के तहत कॉलेजों में इंटर की पढ़ाई बंद करना अन्यायपूर्ण – ए. आई. डी. एस. ओ.

    बकरीद को लेकर चांडिल में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था को लेकर दिए गए अहम निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.