Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अब बीस अगस्त तक ले सकेंगे भाजपा की प्राथमिक सदस्यता : दिनेश
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राजनीति

    अब बीस अगस्त तक ले सकेंगे भाजपा की प्राथमिक सदस्यता : दिनेश

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 12, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अब बीस अगस्त तक ले सकेंगे भाजपा की प्राथमिक सदस्यता : दिनेश

    ● भाजपा मण्डलाध्यक्षों और मंडल सदस्यता प्रभारियों की जिलाध्यक्ष ने ली बैठक
    ● 15 अगस्त तक प्राथमिक सदस्यता जमा करने के निर्देश, सक्रिय सदस्यता के रसीद हुए वितरित

    भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने सोमवार को बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में सदस्यता अभियान के निमित्त सांगठनिक बैठक संपन्न किया। बैठक में जमशेदपुर महानगर भाजपा के सभी मण्डलाध्यक्षों समेत मंडल के सदस्यता प्रभारी शामिल हुए। भाजपा जिलाध्यक्ष ने सभी को निर्देश दिया कि पंद्रह अगस्त से पहले अबतक भरे जा चुके प्राथमिक सदस्यता बुक को जिला सदस्यता प्रभारी को सुपुर्द किया जाए। उन्होंने सदस्यता अभियान से जुड़ी महत्वपूर्ण घोषणा भी किया। बताया कि संगठन के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा की प्राथमिक सदस्यता प्राप्त करने की अवधि को आगामी 20 अगस्त तक के लिए बढ़ाई गयी है। सदस्यता से वंचित रह गए भाजपा समर्थकों की सुविधा के लिए यह व्यवस्था लागू होगी। इसके अतिरिक्त सभी मण्डलों में सक्रिय सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। वैसे सदस्य जिन्होंने प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कर संगठन के विस्तार में योगदान दिया हो उन्हें ही सक्रिय सदस्यता प्रदान की जाएगी। भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि बीते एक महीने से अधिक समय में शहर के सभी वर्गों तक पहुँचने का प्रयास संगठन की ओर से किया गया। सर्वस्पर्शी और सर्वसमावेशी भाजपा के लक्ष्य के प्रति जमशेदपुर महानगर कमिटी बेहतर प्रदर्शन कर रही है। कार्यक्रम को जिला सदस्यता प्रभारी खेमलाल चौधरी और सह-सदस्यता प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह ने भी संबोधित किया। मौके पर मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार, खेमलाल चौधरी, सत्यप्रकाश सिंह, जिला महामंत्री अनिल मोदी, मंडल अध्यक्षों में दीपू सिंह, प्रोबिर चटर्जी राणा, सुरंजन राय, चुन्नू भूमिज, पंकज सिन्हा, मंटू चरण दत्ता, कृपासिंधु महतो, श्रीराम प्रसाद, रमेश नाग, दीपक झा, उमाशंकर सिंह, संतोष भंज, सदस्यता प्रभारी में अशोक सामंता,त्रिदेव चटराज, ललन यादव, गणेश विश्वकर्मा, अरुण सिंह, मुकेश ठाकुर, सूरज सिंह, सुरेश शर्मा आदि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleखेल में राष्ट्रीयता की भावना होती है: गिरिराज सिंह
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी ने सेना के पराक्रम की सराहना की, पाकिस्तान को ‘लक्ष्मण रेखा’ बतायी

    May 13, 2025

    शीर्ष भारतीय सैन्य अधिकारी ने विदेशी रक्षा अताशे को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में जानकारी दी

    May 13, 2025

    दयावती मोदी पब्लिक स्कूल, बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

    May 13, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    प्रधानमंत्री मोदी ने सेना के पराक्रम की सराहना की, पाकिस्तान को ‘लक्ष्मण रेखा’ बतायी

    शीर्ष भारतीय सैन्य अधिकारी ने विदेशी रक्षा अताशे को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में जानकारी दी

    दयावती मोदी पब्लिक स्कूल, बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

    नागरिक बैनर के तले जमशेदपुर में 15 मई को निकाली जाएगी विशाल तिरंगा यात्रा, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का होगा गौरवमयी घोष, शहर के सभी नागरिकों से भागीदारी की अपील

    बरसात के पहले बड़े नालों की सफाई-उड़ाही हो जाएःसरयू राय

    सीबीएसई दसवीं एवं बारहवीं की परीक्षा में एसडीएम फॉर एक्सेलेंस के बच्चे ने लहराया परचम

    राजकीय श्रावणी मेला को लेकर दुमका डीसी ने की आवश्यक बैठक

    शारीरिक जांच परीक्षा को लेकर उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए टिप्स

    कोडरमा के जयनगर रोड में सड़क दुर्घटना में युवक हुआ घायल, ईलाज के क्रम में युवक की हुई मृत्यु

    सीज फायर की घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने की…..,हमारे देश को लेकर कैसे निर्णय लेते है:दीपिका पांडेय सिंह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.