Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सदस्यता महाभियान को लेकर भाजपा की सांगठनिक बैठक में बनाई गयी रणनीति
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राजनीति

    सदस्यता महाभियान को लेकर भाजपा की सांगठनिक बैठक में बनाई गयी रणनीति

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 29, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सदस्यता महाभियान को लेकर भाजपा की सांगठनिक बैठक में बनाई गयी रणनीति

    ● लोस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत अभूतभूर्व है लेकिन विधानसभा फतह तक हम रुकेंगे नहीं : सांसद विद्युत
    ● लोकसभा में कमज़ोर प्रदर्शन वाले बूथों पर अनुभवी कार्यकर्ताओं की टोली बनाकर चलायें संपर्क और सदस्यता अभियान : सत्येंद्र कुमार
    ● भाजपा हर बूथ पर बनाएगी 100 नए सदस्य : दिनेश
    ● सक्रिय सदस्य बनने के लिए 25 सदस्य जोड़ना और संगठन विस्तार में सेवा देना ज़रूरी : खेमलाल

    भारतीय जनता पार्टी ने हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनावों में अभूतपूर्व जीत हासिल कर केंद्र में सरकार बनाया है। किंतु विधानसभा चुनाव में 65 प्लस के टारगेट को हासिल करने तक हम रुकेंगे नहीं। उक्त बातें जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो ने कही। श्री महतो शनिवार को बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में भाजपा के सदस्यता महाभियान को लेकर आहूत बैठक को संबोधित करने पहुँचें थे। उन्होंने सदस्यता अभियान से जुड़े महत्वपूर्ण टिप्स दिए और साथ ही विधानसभा चुनाव के लिए भी कार्यकर्ताओं को मज़बूती से तैयार रहने को कहा। भारतीय जनता पार्टी आगामी छह जुलाई को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती से देशव्यापी सदस्यता महाभियान की शुरुआत करेगी। अभियान से जुड़े महत्वपूर्ण दिशा निर्देश देते हुए जिला भाजपा के प्रभारी सत्येंद्र कुमार सिंह ने कहा कि सदस्यता अभियान में जमशेदपुर महानगर भाजपा रिकॉर्ड बनाएगी। कहा कि एक लाख से अधिक प्राथमिक सदस्य और पाँच हज़ार से ज्यादा सक्रिय सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने लोकसभा चुनावों में कमज़ोर प्रदर्शन वाले बूथों पर विशेष तरज़ीह देने का निर्देश दिया। कहा कि संगठन के अनुभवी और वरीय नेताओं की अगुआई में टोली बनाकर कमज़ोर बूथों पर संपर्क और सदस्यता अभियान चलाये जाएंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने भी सदस्यता प्रभारियों और मंडलाध्यक्षों को संबोधित कर कहा कि यह अभियान सर्वसमावेशी और सर्वस्पर्शी है। सदस्यता अभियान के तहत समाज के सभी वर्ग, जाती, धर्म के लोगों तक संपर्क करते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों तक भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा को पहुंचाना है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने सभी बूथों पर पूर्व के अतिरिक्त सौ नए प्राथमिक सदस्य जोड़ने का लक्ष्य दिया। जिला के सदस्यता प्रभारी खेमलाल चौधरी ने सदस्यता अभियान के ऑनलाइन तथा ऑफलाइन प्रक्रियाओं के आशय में विस्तृत जानकारी और दिशा निर्देश दिया। वहीं कार्यकर्ताओं के शंका समाधान करते हुए सवालों के ज़वाब भी दिए। श्री चौधरी ने कहा कि कोई भी व्यक्ति 8980808080 पर मिस्ड कॉल के माध्यम से पार्टी से जुड़ सकता है। लेकिन सक्रिय सदस्य बनने के लिए हर सदस्य को अपने संग 25 नए लोगों को जोड़ना तथा संगठन विस्तार में समय देना अनिवार्य है। बैठक का संचालन जिला महामंत्री अनिल मोदी में किया तथा धन्यवाद ज्ञापन बिष्टुपुर मंडलाध्यक्ष सुरंजन राय ने किया। इस दौरान विशेष रूप से सांसद विद्युत वरण महतो, जिला भाजपा के प्रभारी सत्येंद्र सिंह, जिला सदस्यता प्रभारी खेमलाल चौधरी, सह-प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कमलेश सिंह, भरत सिंह, मिथिलेश सिंह यादव, रमेश हांसदा, जिला महामंत्री चंद्रशेखर गुप्ता, अनिल मोदी समेत पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव नारायण शर्मा, चंद्रशेखर मिश्रा, नंदजी प्रसाद समेत जिला भाजपा के चितरंजन वर्मा, भूपेंद्र सिंह, संदीप मिश्रा, राकेश सिंह, पुष्पा तिर्की, शिखाराय चौधरी, मुकुल मिश्रा, संजीव सिंह, विमल कांत झा,अरुण कुमार मिश्रा,विमल जालान, अंकित आनंद, दीपक पारीक, अमरजीत सिंह राजा, विमल बैठा, नीरू सिंह,पोरेश मुखी,काजू सांडिल्य,गोपाल जायसवाल,पंकज सिन्हा, प्रोबिर चटर्जी,जितेंद्र राय,कृपा सिंधु महतो,मंटू चरण दत्ता,सुशीलचंद्र महतो,संतोष भंज,अनमोल वर्मा,प्रकाश जोशी,नागेंद्र पांडेय,श्रीराम प्रसाद,दीपू सिंह,चुन्नू भूमिज,राजेश साव,अमरेंद्र पासवान,सुरंजन राय,गणेश विश्वकर्मा,दीपक झा,रंजन सिंह समेत सभी मण्डलों के अध्यक्ष, प्रभारी एवं सह-प्रभारी मौजूद थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटीबी तथा कुष्ठ रोग डिटेक्सन कैम्पन को लेकर बीएलटीएफ की हुई बैठक 
    Next Article  दूरभाष के माध्यम से लोक और प्रशासन एक मंच पर

    Related Posts

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    May 9, 2025

    एक था पाकिस्तान: इतिहास के पन्नों में सिमटता सच

    May 9, 2025

    जेनेरिक दवाएं लिखने के कानूनी आदेश का उजाला

    May 9, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    एक था पाकिस्तान: इतिहास के पन्नों में सिमटता सच

    जेनेरिक दवाएं लिखने के कानूनी आदेश का उजाला

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को मिला सम्मान

    फादर जेराल्ड मार्टिन डिसूजा मेमोरियल इंटर स्कूल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट 2025 का आयोजन

    ईडी ने कारोबारी विक्की भालोटिया को किया गिरफ्तार

    हम सेना के पराक्रम को सलाम करते हैं:राकेश तिवारी

    हरि मंदिर से चोरी करते एक युवक को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ धर दबोचा

    मोदी के सिंदूर ऑपरेशन से आतंक का आका रोया:डॉक्टर विशेश्वर यादव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.