Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शाखों से टूट जाएं वो पत्ते नहीं है हम, आँधियों से कहिये की औकात में रहें : विद्युत
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    शाखों से टूट जाएं वो पत्ते नहीं है हम, आँधियों से कहिये की औकात में रहें : विद्युत

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 4, 2019Updated:May 4, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी विद्युत वरण महतो ने शुक्रवार को जुगसलाई का दौरा किया। उन्होंने जुगसलाई स्थित ऋषि भवन में आयोजित जनता के साथ संवाद कार्यक्रम में जुगसलाई के नए पुराने भाजपाइयों के साथ साथ विभिन्न सामाजिक संगठन के प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात की।कार्यक्रम में सांसद के साथ मंच पर मुरलीधर केडिया,भाजपा जिला महामंत्री अनिल मोदी,पूर्व जिलाध्यक्ष नंद जी प्रसाद,विमल जालान,मेघलाल टुडू,एवं अनमोल शर्मा शामिल थे।समारोह को संबोधित करते हुए सांसद विद्युत महतो ने कहा कि मैं भी आप ही के परिवार के एक सदस्य की तरह हूँ। 2014 में आपके आशीर्वाद एवं स्नेह के कारण ही मैं लोकसभा में पहुंच पाया था। मैंने आप सभी के आशीर्वाद से आपके मुद्दों को लोकसभा में उठाने के साथ साथ विभिन्न समस्याओं के निराकरण का प्रयास किया है। उन्होंने जुगसलाई ओवरब्रिज का शिलान्यास, एयरपोर्ट का शिलान्यास, बन्द पड़ी खदानों का पुनः लोकार्पण जैसे कई कार्यों को याद करते हुए अपनी प्राथमिकताओं का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि विकास का यह सफर अभी रुका नही है। अभी कई और सोपान तय करने है ,उन्होंने लोगो से आह्वान किया एक बार फिर उन्हें समर्थन देकर देश के प्रधानमंत्री के पद पर नरेंद्र मोदी को आसीन करें ताकि देश विश्व के अग्रणी देशों में शामिल हो सके। सांसद विद्युत वरण महतो ने विपक्ष को विकास में बाधक बताया। इसके साथ ही फ़नी तूफ़ान के बहाने महागठबंधन को आड़े हाथों लिया। उन्होंने अपने संबोधन में शायरी के माध्यम से कहा कि जबतक उनके संग जनता का आशीर्वाद है, तबतक कोई भी विकास विरोधी ताकत उन्हें नहीं हरा सकती। विद्युत ने कहा “जब तेरा हाथ मेरे हाथ में रहे, सूरज-चांद-सितारें सब साथ में रहें, शाखों से टूट जाएं वो पत्ते नहीं है हम, आँधियों से ज़रा कहिये की औकात में रहे। समारोह को अनिल मोदी, नंदजी प्रसाद, मुरलीधर केडिया ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जमशेदपुर चैम्बर के मोहन लाल अग्रवाल, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के गुरुदयाल सिंह, रविदास समाज के जगदीश जी, राजस्थान सेवा सदन के श्रवण काबरा, श्याम प्रचार संघ के केदार जेसुका , अग्रसेन फाउंडेशन के श्रवण मित्तल, माहेश्वरी समाज के छीतरमल धूत, कुंवर सिंह सेवा समिति के शत्रुघन सिंह, वस्त्र विक्रेता संघ के स्वरूप गोलछा, सिंहभूम चैम्बर के पूर्व अध्यक्ष गौतम चंद गोलछा, राजस्थान युवक मंडल के वासुदेव खेमका, अखिल भारतीय नाई समाज (जुगसलाई) के विजय ठाकुर, जैन समाज के कमल जैन, सत्यनारायण अग्रवाल मुन्ना एवं कई अन्य शामिल थे। कार्यक्रम में स्वागत भाषण अध्यक्ष प्रकाश जोशी, संचालन हन्नु जैन,) एवं धन्यवाद ज्ञापन अभिषेक तिवारी ने किया। इस अवसर पर नागेन्द्र पांडेय, रंजीत उपाध्याय, पिंटू शर्मा, लिप्पु शर्मा, गणेश रविदास, शेखर शर्मा, गणेश रजक, बलबीर कौर, चंद्रशेखर दास, सोनू तिलावत, विमल अग्रवाल, गोविंद शर्मा, पंकज अग्रवाल, विक्की महतो, आर्यन सोनकर, अरविंद मिश्रा, शैलेश जैन, अनिल गुप्ता, विवेक साहू एवं अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमोदी फिर सत्ता में आये, तो कुछ तिहाड़ और कुछ होटवार में होंगे : रघुवर दास
    Next Article नये भारत के लिये अर्जुन की आंख चाहिए

    Related Posts

    मीहीजाम नगर परिषद में राजद का नगर अध्यक्ष का हुआ चुनाव

    June 1, 2025

    हेडलाइंस : आपका *राष्ट्र आपका *संवाद

    June 1, 2025

    एयर चीफ़ मार्शल की चेतावनी को गंभीरता से लेने की जरूरत

    June 1, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    मीहीजाम नगर परिषद में राजद का नगर अध्यक्ष का हुआ चुनाव

    हेडलाइंस : आपका *राष्ट्र आपका *संवाद

    एयर चीफ़ मार्शल की चेतावनी को गंभीरता से लेने की जरूरत

    विदेश नीति की ‘दिनौंधी’ का इलाज जरूरी

    अगर देश में सुप्रीम कोर्ट नहीं होता तो…!

    झारखंड राज्य सब-जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2025 का भव्य समापन

    जनप्रतिनिधि के साथ पुलीसिया दुर्व्यव्हार लोकतंत्र की हत्या हैं – आजसू

    दुष्कर मामले का बोकारो पुलिस ने किया खुलासा चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    दिनेश कुमार और कुणाल सारंगी की उपस्थिति में रॉबिन हुड आर्मी जमशेदपुर और गीता थियेटर द्वारा विशेष समर कैंप का समापन

    जमशेदपुर सर्वोदय समिति ने उपायुक्त को किया सम्मानित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.