Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रामेश्वर उरांव और कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने बुधवार काे प्रदेश कांग्रेस का सदस्यता अभियान काे लांच किया
    Breaking News झारखंड राजनीति

    प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रामेश्वर उरांव और कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने बुधवार काे प्रदेश कांग्रेस का सदस्यता अभियान काे लांच किया

    Nijam KhanBy Nijam KhanFebruary 13, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रामेश्वर उरांव और कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने बुधवार काे प्रदेश कांग्रेस का सदस्यता अभियान काे लांच किया। सदस्यता अभियान का शुभारंभ कचहरी चाैक स्थित पंचवटी प्लाजा के सामने किया गया। इस अवसर पर समाज के महत्वपूर्ण लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई।
    इसके पूर्व पश्चिमी सिंहभूम लोकसभा की कांग्रेस सांसद गीता कोड़ा ने झंडोतोलन किया एवं सेवा दल द्वारा गार्ड आॅफ आॅनर दिया गया। इसके पूर्व प्रदेश कांग्रेस ने राजनीतिक प्रस्ताव पारित कर निर्णय लिया कि कांग्रेस ने इस बार 15 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। कांग्रेस ने तय किया है कि दूसरे राजनीतिक दल को छोड़कर पार्टी में शामिल होने वाले नेता दो साल तक पार्टी में किसी पद के हकदार नहीं होंगे और तीन साल तक चुनाव लड़ने की दावेदारी स्वीकार नहीं हाेगी।

    विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी छोड़कर गए नेता छह वर्ष तक पार्टी में शामिल नहीं हाे सकेंगे अाैर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की पूर्व अनुमति से दूसरे दल के नेता काे ही कांग्रेस में सदस्यता मिलेगी। सदस्यता अभियान प्रभारी आलोक कुमार दूबे ने डाॅ. राजेश गुप्ता के साथ प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, मंत्री बादल पत्रलेख, मंत्री बन्ना गुप्ता को कांग्रेस का सदस्य बनाया।
    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डाॅ. रामेश्वर उरांव ने कहा कि कांग्रेस संविधान को हम आगे बढ़ाएंगे। संगठन को आगे बढ़ाना हमारी पहली प्राथमिता है। जो संविधान में विश्वास रखते हैं, वहीं कांग्रेसी है। देश का इतिहास और कांग्रेस का इतिहास दोनों समान है। विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि पूरे प्रदेश में सदस्यता को एक अभियान के रूप में लिया जाएगा और ज्यादा से ज्यादा लोगों को कांग्रेस की सदस्यता दी जाएगी। सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी दुनिया की सबसे बड़ी एवं मजबूत पार्टी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड राज्य बार कौंसिल के सदस्यों के साथ मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से उनके मंत्रालय के कार्यालय में की भेट
    Next Article काशीडीह मंदिर परिसर मे झारखंड विकास मोर्चा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष बबूआ सिंह के अध्यक्षता मे जिला कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न हुई

    Related Posts

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    May 9, 2025

    एक था पाकिस्तान: इतिहास के पन्नों में सिमटता सच

    May 9, 2025

    जेनेरिक दवाएं लिखने के कानूनी आदेश का उजाला

    May 9, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    एक था पाकिस्तान: इतिहास के पन्नों में सिमटता सच

    जेनेरिक दवाएं लिखने के कानूनी आदेश का उजाला

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को मिला सम्मान

    फादर जेराल्ड मार्टिन डिसूजा मेमोरियल इंटर स्कूल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट 2025 का आयोजन

    ईडी ने कारोबारी विक्की भालोटिया को किया गिरफ्तार

    हम सेना के पराक्रम को सलाम करते हैं:राकेश तिवारी

    हरि मंदिर से चोरी करते एक युवक को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ धर दबोचा

    मोदी के सिंदूर ऑपरेशन से आतंक का आका रोया:डॉक्टर विशेश्वर यादव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.