Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तनिष्क सेल्सगर्ल हत्याकांड का बेगूसराय पुलिस ने किया खुलासा
    Uncategorized

    तनिष्क सेल्सगर्ल हत्याकांड का बेगूसराय पुलिस ने किया खुलासा

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJuly 4, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बेगूसराय : 11 जून की रात हुए चर्चित तनिष्क सेल्सगर्ल हत्याकांड का बेगूसराय पुलिस ने खुलासा किया है। इस घटना को नेहा व उसके देवर ने अंजाम दिया था। पुलिस ने बताया कि तनिष्क शोरूम की महिला कर्मचारी नेहा की हत्या प्रेम प्रसंग और ब्लैक मेलिंग में की गई थी। इस मामले में दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक आरोपी नेहा की बहन निशा और दूसरा आरोपी निशा का देवर कुंदन कुमार है। एक अन्य आरोपी कुंदन का दोस्त हत्याकांड में प्रयुक्त बाइक और हथियार की पुलिस को अब भी तलाश है। एसपी योगेंद्र कुमार ने इस मामले की खुलासा करते हुए मीडिया को बताया कि तनिष्क शोरूम की महिला स्टाफ नेहा की हत्या उसके ही बहन और देवर ने प्रेम प्रसंग और ब्लैक मेलिंग में की है। दरअसल निशा के देवर कुंदन का नेहा और निशा की एक बहन से लव अफेयर चल रहा था। इसी के कुछ फोटोग्राफ्स नेहा को सबूत के तौर पर हाथ लगे थे। उसके बाद नेहा कुंदन पर अपनी बहन से शादी करने का दबाव बनाने लगी थी। दूसरी तरफ निशा अपने देवर से अपनी बहन की शादी नहीं होने देना चाहती थी और कुंदन भी नेहा की बहन से शादी करने के लिए तैयार नहीं था। इसके बाद कुंदन और निशा ने नेहा के हत्या की योजना बनाई । इस पूरे घटना कांड में निशा लाइनर की भूमिका में थी। कुंदन ने नेहा को शोरूम से घर जाते वक्त करीब 10 बजे रात में लोहियानगर ओपी क्षेत्र के एसएच 55 से आनन्दपुर उसके घर जाने वाली सड़क पर घर से 200 मीटर दूर अपने एक अन्य सहयोगी के साथ गोली मारकर 11 जून की करीब 10 बजे रात में हत्या कर दी थी। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि एक ही घर में चल रहे प्रेम-प्रसंग और ब्लैक मेलिंग में इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। पुलिस इन दोनों आरोपियों को अब जेल भेजने की तैयारी कर रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसामाजिक कार्यकर्ताओं ने थाना परिसर में किया धरना प्रदर्शन
    Next Article बखरीद को लेकर शांति समिति की बैठक 

    Related Posts

    भरत तिवारी मामले में पूर्व डीजीपी का बड़ा बयान, कहा- सामने आ रहे दृश्य पुलिस की कार्यशैली पर खड़े करते हैं सवाल

    June 25, 2026

    केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने राज्यसभा में अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद इस्तीफा दिया

    June 23, 2026

    लखनऊ अग्निकांड: मुख्यमंत्री ने रद्द किए सभी कार्यक्रम, जांच में जुटीं फॉरेंसिक टीम और एसआईटी

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    डॉ. राजकुमार के पत्र की जांच कराएं सीएमः सरयू राय

    टाटा-रांची एलिवेटेड कॉरिडोर को फिर झटका, वन भूमि डायवर्जन के लिए NOC पर सरकार ने लगाई रोक!

    यौम-ए-आशूरा पर विभिन्न अखाड़ा समितियों के सम्मान समारोह में शामिल हुए बन्ना गुप्ता व मेयर सुधा गुप्ता

    एसआईआर में फर्जी दस्तावेज बनवाने पर होगी सख्त कार्रवाई: उपायुक्त राजीव रंजन

    अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस: ‘वायरल बॉय धूम’ पिंटू प्रसाद बने नशा मुक्ति अभियान का चेहरा

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.