अग्नि सुरक्षा सप्ताह: टाटा स्टील ने जमशेदपुर में मीडिया के लिए जागरूकता प्रशिक्षण आयोजित किया
राष्ट्र संवाद, संवाददाता
अभी 14 अप्रैल से लेकर 20 अप्रैल तक अग्नि सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। इस अवसर पर टाटा स्टील द्वारा अग्नि सुरक्षा एवं जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम मीडिया के लिए आयोजित किया गया।
इस राष्ट्रीय अग्नि सेवा सप्ताह में बड़ी संख्या में मीडिया कर्मियों ने भाग लिया।
टाटा स्टील अग्निशमन विभाग की विशेषज्ञ संतोष शुक्ला ने प्रैक्टिकल एवं थियोरेटिकल प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि अग्नि सुरक्षा को हम चार वर्गों में बांट सकते हैं। पहले ऐसी अग्नि, जो पानी से बुझ सकती है। दूसरा वैसे अग्नि, जिसमें बिजली का कनेक्शन रहता है। तीसरा वैसे अग्नि जिसमें गैस का कनेक्शन रहता है। इस तरह उन्होंने चार वर्गों में बताया कि कहां पर किस तरह से अग्नि बुझाई जा सकती है। किन-किन बातों का ध्यान रखना होगा।
उन्होंने बातचीत में बताया कि यह जागरूकता कार्यक्रम हम स्कूल और कॉलेज में भी चला रहे हैं। ऐसा नहीं है कि केवल राष्ट्रीय एवं सेवा सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर ही हम प्रशिक्षण देते हैं, बल्कि सालों भर विभिन्न स्थानों पर इसका प्रशिक्षण देते हैं, ताकि लोग जागरुक हो सके।
उन्होंने आग बुझाने के बारे में बताएं कैसे अग्निशमन का पिन निकाल कर और किस तरह CO2 गैस या कोई अन्य पाउडर का छिड़काव किया जा सकता है। वह खुद करके और मीडिया से भी करवा कर प्रशिक्षित मीडिया कर्मियों को किया। जिससे मीडिया कर्मी काफी लाभान्वित हुए।
मीडिया के लिए एक अनोखा अनुभव भी रहा, क्योंकि कहीं भी कोई घटना होने पर मीडिया सबसे पहले पहुंचती है और वह अगर जानकार है तो आग रोकने में मदद भी कर सकती है।
उन्होंने अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह क्यों मनाया जाता है? इस बारे में बताया कि 1944 में मुंबई बंदरगाह में आग बुझाने के क्रम में 66 अग्नि सुरक्षा कर्मियों की मौत हो गई थी। उसके बाद से अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह मनाया जाने लगा।