Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » योगी ने अरुण जेटली की जयंती और कुशाभाऊ ठाकरे की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी
    Headlines उत्तर प्रदेश

    योगी ने अरुण जेटली की जयंती और कुशाभाऊ ठाकरे की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    योगी ने अरुण जेटली की जयंती और कुशाभाऊ ठाकरे की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी

    लखनऊ:  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली की जयंती और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व अध्यक्ष कुशाभाऊ ठाकरे की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

    आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने संदेश में कहा कि “पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री, ‘पद्म विभूषण’ अरुण जेटली जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! आत्मनिर्भर भारत-सशक्त भारत’ के निर्माण में उनके योगदान अविस्मरणीय और प्रेरणादायक हैं।”

     

     

    ठाकरे का स्मरण करते हुए एक अन्य पोस्ट में मुख्यमंत्री योगी ने कहा “कुशल संगठनकर्ता एवं असंख्य कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशाभाऊ ठाकरे की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!”

    भाजपा के दिग्गज नेता रहे अरुण जेटली का जन्म 28 दिसंबर, 1952 को हुआ था और लंबी बीमारी के बाद 24 अगस्त, 2019 को उनका निधन हो गया। जेटली वित्त मंत्री, रक्षा मंत्री समेत अन्य कई अहम पदों पर रहे।

     

     

    जनसंघ के संस्थापक सदस्य और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशाभाऊ ठाकरे का जन्म 15 अगस्त 1922 में मध्य प्रदेश के धार इलाके में हुआ था। 28 दिसंबर 2003 को उनका निधन हो गया था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा आरंभ हुई, कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
    Next Article गोलमुरी:ऑटो चालक विक्रम सिंह पर बदमाशों ने देर रात किया हमला

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी ने सेना के पराक्रम की सराहना की, पाकिस्तान को ‘लक्ष्मण रेखा’ बतायी

    May 13, 2025

    शीर्ष भारतीय सैन्य अधिकारी ने विदेशी रक्षा अताशे को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में जानकारी दी

    May 13, 2025

    नागरिक बैनर के तले जमशेदपुर में 15 मई को निकाली जाएगी विशाल तिरंगा यात्रा, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का होगा गौरवमयी घोष, शहर के सभी नागरिकों से भागीदारी की अपील

    May 13, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    संगाजोड़ी से भंडारकोल नदी घाट तक सड़क निर्माण का विधानसभा अध्यक्ष ने किया शिलान्यास

    जामताड़ा जिलान्तर्गत चौकीदारों की नियुक्ति हेतु शारीरिक दक्षता जांच एवं दौड़ के निमित्त भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत अनुमंडल दंडाधिकारी जामताड़ा अनंत कुमार ने जारी किया निषेधाज्ञा आदेश

    मोदी-उद्बोधन जागृत राष्ट्र के हौसलों की उड़ान

    एक युग का अंत: क्रिकेट के महानायकों को सलाम

    हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल

    प्रधानमंत्री मोदी ने सेना के पराक्रम की सराहना की, पाकिस्तान को ‘लक्ष्मण रेखा’ बतायी

    शीर्ष भारतीय सैन्य अधिकारी ने विदेशी रक्षा अताशे को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में जानकारी दी

    दयावती मोदी पब्लिक स्कूल, बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

    नागरिक बैनर के तले जमशेदपुर में 15 मई को निकाली जाएगी विशाल तिरंगा यात्रा, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का होगा गौरवमयी घोष, शहर के सभी नागरिकों से भागीदारी की अपील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.