बेगूसराय :लोहिया नगर रेलवे ओवरब्रिज और बाघा रेलवे ओवरब्रिज की शीघ्र अति शीघ्र मरम्मत की मांग को लेकर विकासशील इंसान पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया।
रविवार को वीर कुंवर सिंह चौक पर कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया कार्यकर्ताओं ने कहा कि मांग की पूर्ति नहीं होने पर रेल रोकने का अल्टीमेटम दिया है।मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए विकासशील इंसान पार्टी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष समीर सिंह चौहान ने कहा शहर के दोनों रेलवे ओवरब्रिज क्षतिग्रस्त हो चुके हैंl मरम्मत के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की गई हैl जाम की समस्या विकराल रूप ले रही हैंl पूरा शहर जाम के आगोश में त्राहिमाम कर रहा हैl जिस समय बाघा रेलवे ओवरब्रिज क्षतिग्रस्त हुआ थाl उसी समय से हम लोग उसकी मरम्मत की मांग कर रहे थेl हमारी मांग को लगातार अनसुना किया गयाl हमारे आंदोलन पर सहानुभूति पूर्वक विचार नहीं किया गयाl परिणाम स्वरूप लोहिया नगर रेलवे ओवरब्रिज पर लगातार बढ़ रहे भारी वाहनों के दबाव से आखिरकार ब्रिज क्षतिग्रस्त हो गयाl बेगूसराय का उत्तरी भाग जहां बेगूसराय के अधिकांश आबादी निवास करती हैl दोनों रेलवे ओवर ब्रिज के क्षतिग्रस्त होने से द्वीप बन जाएगाl हम लोग युद्ध स्तर पर लोहिया नगर और बाघा रेलवे ओवरब्रिज की मरम्मत की मांग करते हैl मांग की पूर्ति नहीं होने पर हम लोग उग्र आंदोलन का रास्ता अख्तियार करने को मजबूर होंगेl कार्यक्रम का नेतृत्व विकासशील इंसान पार्टी युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष ठाकुर कुंदन कुमार शर्मा ने किया मौके पर अश्विनी सिन्हा विक्रम कुमार मोहम्मद इसराइल जनक सिंह मुकेश कुमार सुनील साहनी मोहम्मद सत्तार अखिलेश महतो राकेश पासवान सहित दर्जनों लोग उपस्थित थेl