महिलाओं का वित्तीय रुप से स्वतंत्र होना बड़ी बातःसरयू राय
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। जमशेदपुर वूमन्स क्लब और हाईटेक कैपिटल के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नाम था स्त्रीधन। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय थे।
कार्यक्रम में मुंबई से आईं स्टोरीटेलर मीनाक्षी दूबे ने लोगों को कहानियों के माध्यम से महिलाओं को वित्तीय साक्षरता और नारी सशक्तिकरण के बारे में बताया।
मुख्य अतिथि सरयू राय ने कहा कि महिलाओं का वित्तीय रुप से स्वतंत्र होना बड़ी बात है।
इस अवसर पर स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के ट्रस्टी अशोक गोयल, अभिषेख भालोटिया, रीना अनिल वेदागिरि, पूजा भालोटिया, मधु सिंह, शीतल, कृष्णा, ईशा, मुस्कान, पूनम, सीमा, श्रद्धा, कमल, अर्चना और पूर्बी घोष मौजूद रहे।