Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार के ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव को ऊर्जा मंत्रालय को क्यों लिखना पड़ा पत्र,विरोध जताने के साथ किया अनुरोध..जानिए क्यों?
    Breaking News बिहार

    बिहार के ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव को ऊर्जा मंत्रालय को क्यों लिखना पड़ा पत्र,विरोध जताने के साथ किया अनुरोध..जानिए क्यों?

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJune 10, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    बिहार :ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव और बीएसपीएचसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक संजीव हंस ने डिस्कॉम कंपनियों द्वारा अपनी क्षमता में वृद्धि और एटी एंड सी लॉस कम करने के बावजूद ऊर्जा मंत्रालय द्वारा रैंकिग में उचित जगह नहीं दिए जाने पर पत्र लिखकर विरोध दर्ज करते हुए संशोधित करने का अनुरोध किया है। साथ ही ऊर्जा मंत्रालय से सब्सिडी बही में अग्रिम सब्सिडी को दोनों डिस्कॉम कंपनियों की आय के रूप में शामिल करने का अनुरोध किया है। ऊर्जा मंत्रालय ने चालू वित्तीय वर्ष में देश भर की बिजली कंपनियों की एकीकृत रेटिंग और रैंकिंग में बिहार की डिस्कॉम कंपनियों को पिछड़ा दिखाया है। उर्जा मंत्रालय ने अप्रैल 2023 में 11वीं वार्षिक रेटिंग और रैंकिंग में 51 राज्यों की डिस्कॉम कंपनियों को स्थिति को दर्शाया है।ऊर्जा विभाग से प्रधान सचिव और बीएसपीएचसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक संजीव हंस ने कहा कि अप्रैल 2023 के 11वीं वार्षिक रैंकिंग और रेटिंग में डिस्कॉम कंपनियों की गणना वित्तीय वर्ष एक अप्रैल को बिहार सरकार को उपलब्ध अग्रिम सब्सिडी पर विचार किए बिना ही कर दी गई है। इसके परिणाम स्वरूप एटी एंड सी लॉस की उच्च गणना हुई है। एनबीपीडीसीएल और एसबीपीडीसीएल दोनों कंपनियां हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर रही है। एनबीपीडीसीएल का एटी एंड सी लॉस वर्ष 2019-20 में 27.35 फीसदी से घटकर 26.71 फीसदी, वर्ष 2020-21 में 25.41 फीसदी और कोरोना महामारी के दौरान वर्ष 2021-22 में 24.27 फीसदी रहा। उसी तरह एसबीपीडीसीएल का एटी एंड सी लॉस वर्ष 2019-20 सें 42.86 फीसदी, वर्ष 2021-22 में 37.02 फीसदी और वर्ष 2021-22 में 34.65 फीसदी रहा। वर्ष 2021-22 में ऊर्जा मंत्रालय ने एनबीपीडीसीएल का एटी एंड सी लॉस 24.27 फीसदी की जगह 28.9 और एसबीपीडीसीएल का एटी एंड सी लॉस 34.65 फीसदी की जगह 35.3 फीसदी रखा है। मंत्रालय की रेटिंग एजेंसी ने वर्ष 2021-22 में एडवांस सब्सिडी की अग्रिम गणना नहीं की है।हंस ने कहा कि बिहार सरकार डिस्कॉम कंपनियों को टैरिफ सब्सिडी हर वित्तीय वर्ष के प्रारंभ में और मासिक आधार पर जारी करती है। डिस्कॉम कंपनियां सब्सिडी का समन्वय वित्तीय वर्ष के अंत में करती हैं। सब्सिडी की अधिशेष राशि को अगले वित्तीय वर्ष में अग्रसारित कर दी जाती है। उदाहरण के तौर पर वर्ष 2020-21 में एसबीपीडीसीएल की सरप्लस सब्सिडी 898.09 करोड़ रूपये थी जिसका उपयोग 2021-22 में की गई। रेटिंग एजेंसी ने अग्रिम सब्सिडी को मानने से इंकार कर रही है जबकि ऑडिट में अग्रिम सब्सिडी का समायोजन दिखाया गया है।वर्ष 2021-22 में एक्चुअल कोस्ट ऑफ सप्लाई और एक्चुअल रेवन्यू रिलाइजेशन के गैप उच्चतर है क्योंकि वर्ष 2021-22 में पहले प्राप्त सब्सिडी को शामिल नहीं किया गया जबकि ऑडिट में सब्सिडी को आय के रूप में दिखा कर समायोजित किया गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमन्टुन बने भाजपा अनुसूचित मोर्चा के महामंत्री
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    आदित्यपुर के मेडिट्रीना अस्पताल के ICU में लगी आग, समय रहते सुरक्षित निकाले गए मरीज

    July 24, 2026

    आदित्यपुर के मेडिट्रीना अस्पताल के ICU में लगी आग, समय रहते सुरक्षित निकाले गए मरीज

    July 24, 2026

    रामगढ भुरकुंडा संगम खदान में रैयत विस्थापित मोर्चा का

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आदित्यपुर के मेडिट्रीना अस्पताल के ICU में लगी आग, समय रहते सुरक्षित निकाले गए मरीज

    आदित्यपुर के मेडिट्रीना अस्पताल के ICU में लगी आग, समय रहते सुरक्षित निकाले गए मरीज

    रामगढ भुरकुंडा संगम खदान में रैयत विस्थापित मोर्चा का

    रामगढ़ भुरकुंडा संगम खदान में रैयत विस्थापित मोर्चा का अनिश्चितकालीन चक्का जाम, बीएलए आर ए माइनिंग आउटसोर्सिंग का काम ठप।।

    डिमना डैम हादसा: छह घंटे की मशक्कत के बाद दोनों जूनियर डॉक्टरों के शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    ट्रैफिक चेकिंग के नाम पर उगाही! वीडियो वायरल होते ही एसएसपी का बड़ा एक्शन, एएसआई समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    जमशेदपुर डिमना लेक तालाब में बड़ा हादसा. एमजीएम अस्पताल के दो जूनियर डॉक्टर डूबे, तलाश जारी.

    पेपर लीक पर पीएम मोदी का संदेश, राहुल गांधी का पलटवार; छात्र आंदोलन के बीच सियासी घमासान

    राज्यसभा में गतिरोध जारी : बैठक दो बार के स्थगन के बाद सोमवार तक स्थगित

    कॉजपा के प्रदर्शन स्थल जंतर-मंतर पर संक्रामक वायरल बुखार फैलने की आशंका

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.