Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शेखर बॉस के जन्मदिन पर वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन।
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    शेखर बॉस के जन्मदिन पर वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन।

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarApril 4, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    शेखर बॉस के जन्मदिन पर वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन।

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    पाकुड़ जिला वॉलीबॉल संघ के तत्वाधान में बिहार झारखंड वॉलीबॉल के भीष्म पितामह एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक को झारखंड वॉलीबॉल संघ के सचिव शेखर बॉस के जन्मदिन के अवसर पर एक दिवसीय दिवा-रात्रि वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन रेलवे मैदान पाकुड़ में जिला सचिव हिसाबी राय के नेतृत्व में किया गया जिसे संघ ने वॉलीबॉल दिवस के रूप में मनाया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन के अध्यक्ष अखिलेश कुमार चौबे,सचिव संजय कुमार ओझा,वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (कार्य) पूर्व रेलवे पाकुड़ परितोष रंजन,ई•आर•एम•यू• के कोषाध्यक्ष अमर मलहोत्रा एवं वॉलीबॉल के मार्गदर्शक विपिन चौधरी मौजूद थे।

    सर्वप्रथम मंचासीन अतिथियों के द्वारा शेखर बॉस के जन्म दिवस पर काटकर खेल का शुभारंभ किया गया एवं उनके जन्मदिन को वॉलीबॉल दिवस के रूप में मनाया तथा केक को बाल नवोदित वॉलीबॉल खिलाड़ियों अपने हाथों को खिलाया

    इस अवसर पर मंच पर उपस्थित अखिलेश कुमार चौबे ने शेखर बॉस के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संयुक्त बिहार से लेकर आज तक युवाओं को खेल के प्रति उनमें चेतन को जगाया और आज खेल के माध्यम से ही खिलाड़ी विभिन्न क्षेत्रों में अपनी अपनी सेवा दे रहे हैं।उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार की ओर से वॉलीबॉल का डे बोर्डिंग प्रशिक्षण केंद्र चल रहा है,जिसमें नवोदित खिलाड़ियों का प्रशिक्षण उजय राय के मार्गदर्शन में दिया जा रहा है।आप सभी खिलाड़ी पढ़ाई के साथ-साथ दो घंटे ईमानदारी से खेल में दें,निश्चित रूप से आप अपने जिला और राज्य का नाम आगे बढ़ाएंगे।

    प्रतियोगिता में कुल छह टीमों ने भाग लिया।जिसमें तीनपहाड़, रामपुरहाट,हरिणडंगा वॉलीबॉल क्लब,पाकुड़ जिला वालीबॉल संघ,विवेकानंद यूथ क्लब,राज हाई स्कूल टीम हरिणडंगा हाई स्कूल टीम के खिलाड़ियों ने जोरदार प्रदर्शन किया साथ ही कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विशेष रूप से जिला वॉलीबॉल संघ के पुराने खिलाड़ियों एवं नये युवा खिलाड़ियों का मैत्री मैच खेला गया जो उत्साहवर्धक रहा।

    कार्यक्रम का संचालन एसोसिएशन के सहसचिव अनिकेत गोस्वामी ने किया एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में अविनाश पंडित,विजय कुमार राय, अमित ठाकुर,अजय राय,अभिषेक भगत,अमन भगत,कन्हैया भगत,कृष्ण यादव,कृष्ण भगत,अरुण भगत,युवराज कुमार,आर्यन भगत,अभिनव कुमार,रोशन सरदार, प्रतुल दे ने अपनी सराहनीय भूमिका निभाई।

    शेखर बॉस के जन्मदिन पर वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन।
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविशाल रक्तदान शिविर का होगा आयोजन: एक बूंद रक्त, जीवन की संजीवनी
    Next Article जनगणना 2027: डिजिटल स्वगणना की हुई शुरुआत | राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    कानपुर किडनी कांड: अवैध रैकेट का पर्दाफाश | राष्ट्र संवाद

    April 5, 2026

    मेरठ जहरीली शराब कांड: सरकारी ठेके की शराब से 3 की मौत | राष्ट्र संवाद

    April 5, 2026

    दरिंदगी की हद! रेप के बाद मासूम को कोड़ों से पीटता था ‘साइको’ अपराधी, पुलिस भी दंग।

    April 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मोदी कूच बिहार: बंगाल चुनाव अभियान का शंखनाद | राष्ट्र संवाद

    कानपुर किडनी कांड: अवैध रैकेट का पर्दाफाश | राष्ट्र संवाद

    मेरठ जहरीली शराब कांड: सरकारी ठेके की शराब से 3 की मौत | राष्ट्र संवाद

    दरिंदगी की हद! रेप के बाद मासूम को कोड़ों से पीटता था ‘साइको’ अपराधी, पुलिस भी दंग।

    बंगाल चुनाव 2026: सत्ता की जंग | राष्ट्र संवाद

    जन विश्वास विधेयक 2026: दंड से सुधार की ओर | राष्ट्र संवाद

    पश्चिम एशिया तनाव: घायल ईरान या बदली रणनीति? | राष्ट्र संवाद

    जनगणना 2027: डिजिटल स्वगणना की हुई शुरुआत | राष्ट्र संवाद

    शेखर बॉस के जन्मदिन पर वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन।

    विशाल रक्तदान शिविर का होगा आयोजन: एक बूंद रक्त, जीवन की संजीवनी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.