Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वशिष्टनगर:जोरी के पिपरपाँती में तिलक समारोह में खाना खाने से 500 लोग बीमार
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    वशिष्टनगर:जोरी के पिपरपाँती में तिलक समारोह में खाना खाने से 500 लोग बीमार

    News DeskBy News DeskFebruary 9, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    वशिष्टनगर:जोरी के पिपरपाँती में तिलक समारोह में खाना खाने से 500 लोग बीमार

    मरीजों से भरा हुआ है निजी और सरकारी अस्पताल,एक दर्जन से ज्यादा लोग हुए रेफर

    शादी का उत्सव हुआ फीका, घर परिवार व कारीगर भी बीमार

    चतरा से चन्द्रेश शर्मा

    चतरा। हंटरगंज प्रखंड के वशिष्टनगर थाना क्षेत्र के जोरी बाजार स्थित पिपरपाँती मुहल्ला में आयोजित तिलक समारोह में खाना खाने से करीब 500 लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए हैं। तिलक चढ़ाने वाले लोग राजस्थान से आये थे। मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की देर शाम पिपरपाँती मुहल्ला के ध्रुव आनंद राव के पुत्र परविंदर राव का तिलक समारोह था। जिसमें करीब 6 से 700 लोग आमंत्रित किए गए थे। आमंत्रित लोगों ने शनिवार की रात खाना खाया। खाना खाने के बाद रविवार की दोपहर कुछ लोगों के बीमार होने की बात सामने आई। इसके बाद करीब 500 लोग तेजी से फूड प्वाइजनिंग की चपेट में आ गए। पेट दर्द और पूरे शरीर में तेज दर्द,उल्टी, दस्त से लोग परेशान हो गए। घटना के बाद आनन फानन में बीमार लोगों को जोरी व आसपास के निजी नर्सिंग होम और सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। दो दर्जन से ऊपर लोग की स्थिति गंभीर होने के कारण रांची, गया सहित अन्य दूसरे जगह बेहतर इलाज के लिए भेजा गया। शादी समारोह वाले घर के सभी सदस्य व खाना बनाने वाला बीमार हो गया। लोगों के अनुसार समारोह में शाकाहारी भोजन की व्यवस्था की गई थी। खाना खाने वाले करीब पांच सौ लोग 12 से 24 घंटे के अंदर फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए। पूरे इलाके में हाहाकार मचा हुआ है।

     

    लोगों का अनुमान है कि पुराने मसाला या घटिया पनीर, मशरूम के कारण फूड प्वाइजनिंग हुआ है। बच्चे बुजुर्ग और जवान सभी फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए हैं। वहीं शादी समारोह वाले घर का उत्साह गम में बदल गया है। इस बाबत चतरा के समाजसेवी तथा रोटी बैंक के पदाधिकारी सूरज भूषण शर्मा ने बताया कि रोटी बैंक का कार्यक्रम कर टीम के सदस्य प्रतापपुर से लौट रहे थे। इसी क्रम में जोरी बाजार में फूड प्वाइजनिंग की बात सामने आई। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना उपायुक्त अंजली यादव को दी। उन्होंने बताया कि इस बीच बीमार लोग अपना बेहतर ईलाज के लिए हजारीबाग, गया,रांची चले गए। इसके बाद जिला से स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची और बाकी बचे लोगों का ईलाज प्रारंभ किया गया। दूसरी ओर जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ श्यामनन्दन सिंह ने फूड प्वाइजनिंग पर 500 लोगों के बीमार होने की खबर को अफवाह बताया। उन्होंने कहा कि 35 लोग बीमार हुए हैं,जिनका ईलाज करवा दिया गया है।

    फोटो में: फूड प्वाइजनिंग के शिकार

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्व पंचायत सचिव द्वारा वर्तमान पंचायत सचिव को पंचायत का चार्ज नही दिए जाने से चिंतित मुखिया ने बीडीओ एवं पंचायती राज पदाधिकारी को दिया पत्र।
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    सीएसआईआर-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला, जमशेदपुर के प्लेटिनम जयंती समारोह पर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाया गया

    May 21, 2025

    कल आक्रोशित जनमानस जुटेंगे उपायुक्त कार्यालय पर

    May 21, 2025

    झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने सेंट्रल किचन का किया निरीक्षण कहा बहुत जल्द 100 स्कूल पर एक सेंट्रल किचन बनाया जाएगा

    May 21, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सीएसआईआर-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला, जमशेदपुर के प्लेटिनम जयंती समारोह पर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाया गया

    कल आक्रोशित जनमानस जुटेंगे उपायुक्त कार्यालय पर

    झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने सेंट्रल किचन का किया निरीक्षण कहा बहुत जल्द 100 स्कूल पर एक सेंट्रल किचन बनाया जाएगा

    जमशेदपुर सदर प्रखण्ड में आम फलोत्पादन के लिए बाजार उपलब्धता हेतु प्रखंड स्तरीय

    भारतरत्न स्वः राजीव गाँधी के पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने तिलक पुस्तकालय में उनके कार्यों को याद कर किया नमन

    तेलंगाना राज्य बार काउंसिल राजेश शुक्ल को अधिवक्ता रत्न से सम्मानित करेंगा

    छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 11 ट्रेने 28 जून तक रद्द,झारखंड-उड़ीसा यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं

    समर इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए सोना देवी विश्वविद्यालय के सात छात्र छात्राओं का चयन

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    हाँ मैं पागल हो गया पापा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.