बखरी/बेगूसराय/संवाददाता
संगमरमर से बनी हुई है माता रानी का प्रतिमा
संगमरमर से बनी दुर्गा माता कि प्रत्येक वर्ष धूमधाम से की जाती है पूजा अर्चना। आपको बताते चले की बखरी प्रखंड के घाघड़ा पंचायत के घाघड़ा गांव में 2010 में स्वर्गीय योगेंद्र महतो ने वैष्णवी दुर्गा माता का स्थापना किए।उन्होंने राजस्थान से संगमरमर की मूर्ति लाई, और स्थानीय लोगों ने कमेटी बनाकर धूमधाम से मेला लगाने का निर्णय लिया।
वैष्णवी दुर्गा पूजा मेला समिति घाघड़ा के कार्यकर्ताओं ने बताया कि स्वर्गीय योगेंद्र महतो के कोई भी पुत्र नहीं थे उनके मन में ख्वाहिश थी कि हम माता रानी को स्थापना करें,और उन्होंने वैष्णवी माता रानी की स्थापना किया, इसी में उनको सुख शांति और स्वर्ग सा महसूस हुआ।मेला के उद्घाटन करने पहुंचे बखरी विधायक सूर्यकांत पासवान ने कहां की असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है दुर्गा पूजा,जब-जब समाज में कुरूतिया फैलती है तब कोई ना कोई अवतार लेकर उस कुरूतिया को खत्म करते हैं।आज हम इस मेला और दुर्गा माता से प्रेरणा लेनी चाहिए कि तमाम लोग मिलजुल कर समाज में हो रहे जुल्म और कुरूतिया,नफरत को खत्म कर भाईचारा व शांति स्थापित करें।
इस मौके पर उप प्रमुख प्रतिनिधि व घाघरा पैक्स अध्यक्ष बलराम सिंह कुशवाहा,जिला परिषद सदस्य घनश्याम राय, स्थानीय मुखिया नंदकिशोर तांती उप मुखिया अरुण कुमार महतो, सरपंच रामचंद्र पासवान,ने कहा कि हम तमाम प्रतिनिधियों का यह कर्तव्य बनती है कि इस मेला को और भी भव्य और आकर्षक तथा शांतिपूर्ण तरीके से मेला को सफल बनाना। वैष्णवी दुर्गा पूजा मेला समिति घाघरा के अध्यक्ष संतोष कुमार धीरज,सचिव चंद्रशेखर शर्मा,कोषाध्यक्ष मिथिलेश कुमार पंडित,व्यवस्थापक रितिक राज शर्मा, अमित कुमार वर्मा,राहुल शर्मा, कुंदन कुमार सिन्हा,अरविंद शर्मा ने तमाम जनप्रतिनिधियो और अतिथियों को फूल का माला पहनकर स्वागत किया। इस मौके पर वार्ड सदस्य सिकंदर गुप्ता, बिजलेश पासवान,बैजनाथ तांती चैतू पासवान,लीडर दिलीप महतो, डीलर नरेश महतो मौजूद रहे। इस पूरे कार्यक्रम का संचालन महेंद्र केसरी व स्वागत ब्रज किशोर प्रसाद सिन्हा ने किया।

