Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उत्तराखंड में बारिश और भूस्खलन के कारण गंगोत्री मार्ग हुआ बंद, हजारों यात्री फंसे
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    उत्तराखंड में बारिश और भूस्खलन के कारण गंगोत्री मार्ग हुआ बंद, हजारों यात्री फंसे

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 23, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उत्तरकाशी. उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भटवाड़ी से आगे हेल्गूगाड़ के पास लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन के कारण गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पिछले 24 घंटो से बंद है. जिस कारण गंगोत्री धाम की ओर लगभग दो हजार यात्री फंसे हुए हैं. बीआरओ व जिला प्रशासन की टीम मार्ग खोलने में जुटी है. हालांकि, हाईवे के अभी खुलने की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही हैं. उत्तरकाशी के एडीएम ने मौके पर ड्रोन से निरीक्षण किया है.

     

    वहीं प्रशासन ने तीर्थयात्रियों के लिए भोजन की व्यवस्था की. साथ ही होटल व्यवसायियों से अपील की है कि यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए कम दाम में भोजन व रहने की व्यवस्था कराई जाए. होटल एसोसिएशन उत्तरकाशी के अध्यक्ष शैलेंद्र मटूड़ा बताते हैं कि करीब दो हजार से ज्यादा तीर्थयात्री गंगा घाटी में फंसे हैं.

     

    उन्होंने भटवाड़ी ब्लॉक के होटल व्यवसायियों से आग्रह किया है कि यात्रियों को कम रेट पर खाना और कमरा उपलब्ध हो. वहीं, निरीक्षण पर गए अपर जिलाधिकारी तीरथ पाल सिंह बताते हैं कि बुधवार की शाम से गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग हेल्गूगाड के पास पहाड़ी से भूस्खलन होने के कारण मार्ग बाधित है. सभी यात्री और वाहनों को हीना, भटवाड़ी, गंगनानी, आदि सुरक्षित स्थानों पर रोका गया हैं.

     

    अधिकारियों के अनुसार पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने के कारण मार्ग सुचारू करने में दिक्कतें आ रही है. जैसे ही पहाड़ से पत्थर गिरने बन्द हो जाएंगे मार्ग को सुचारू कर दिया जाएगा. जिला प्रशासन द्वारा मार्ग सुचारू न होने तक यात्रा मार्ग पर रुके हुए यात्रियों के लिए उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गंगनानी, झाला, सुखी, मल्ला और राजकीय इंटर कॉलेज हर्षिल में ठहरने व भोजन की समुचित व्यवस्था की गई है.

     

    बताया जा रहा है कि हेल्गूगाड के पास लगातार भूस्खलन के कारण पत्थर गिर रहे हैं. दो जेसीबी और एक पोकलैंड द्वारा मार्ग खोलने प्रयास किया जा रहा है. पत्थर गिरने के कारण मार्ग खोलने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. ड्रोन कैमरे के माध्यम से भी भूस्खलन क्षेत्र की वीडियोग्राफी की गई. जिससे भूस्खलन की वास्तविक स्थिति का पता चल सके. यात्रियों को सुरक्षित विभिन्न स्थानों पर रोका गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी की फिल्म ‘Double XL’ का Teaser रिलीज
    Next Article छापों के विरोध में पीएफआई ने बुलाया केरल बंद हुआ हिंसक, तमिलनाडु में भी की गई तोडफ़ोड़

    Related Posts

    बजरंग दल जमशेदपुर महानगर द्वारा जारी किया गया वक़्तव्य

    May 9, 2025

    सेना पीओके छीने, पाक से बलूचिस्तान को अलग करेःसरयू राय

    May 9, 2025

    विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयास से दो सौ से अधिक लाभुकों को मिली पेंशन की सौगात, बुजुर्गों के बीच पेंशन प्रमाण पत्र का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया वितरण

    May 9, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बजरंग दल जमशेदपुर महानगर द्वारा जारी किया गया वक़्तव्य

    सेना पीओके छीने, पाक से बलूचिस्तान को अलग करेःसरयू राय

    विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयास से दो सौ से अधिक लाभुकों को मिली पेंशन की सौगात, बुजुर्गों के बीच पेंशन प्रमाण पत्र का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया वितरण

    भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मनाई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती, कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर किया नमन

    क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत में मनाया गया स्थापना दिवस

    शूरवीर भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा: धर्मेंद्र सोनकर

    11 मई को जमशेदपुर विश्वकर्मा समाज का चुनाव

    दलाल मोटी रकम लेकर बांट रहे है कुलडीहा में सरकारी जमीन का कागजात

    रामलीला मैदान से साकची बिरसा मुंडा प्रतिमा तक जय हिंद यात्रा

    झारखंड की राजधानी रांची के लिए दिल्ली से देर रात की उड़ान शुरू करने की माँग , भाजपा प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने पीएमओ व नागरिक उड्डयन मंत्रालय को लिखा पत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.