Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उप विकास आयुक्त अनिलसन लकड़ा की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग की समीक्षात्मक बैठक संपन्न
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उप विकास आयुक्त अनिलसन लकड़ा की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग की समीक्षात्मक बैठक संपन्न

    Nijam KhanBy Nijam KhanSeptember 21, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उप विकास आयुक्त श्री अनिलसन लकड़ा की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग की समीक्षात्मक बैठक संपन्न

    विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा के दौरान मिला आवश्यक दिशा निर्देश

    ससमय खाद्यान्न का राशन कार्डधारियों के बीच वितरण हो, इसे सुनिश्चित करें – उप विकास आयुक्त

    आज दिनांक 21.09.2022 को उप विकास आयुक्त श्री अनिलसन लकड़ा की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक आहूत की गई।

    बैठक के दौरान राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए), खाद्यान्न का उठाव एवं वितरण (माह अगस्त एवं सितंबर), प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, आहार पोर्टल पर ऑनलाइन इंट्री, पीवीटीजी खाद्यान्न से संबंधित मामले, राशन एवं किरासन का उठाव एवं वितरण, सोना-सोबरन धोती-साड़ी वितरण योजना, झारखंड पेट्रोल सब्सिडी योजना एवं धान अधिप्राप्ति, पीटीजी डाकिया योजना के तहत ऑनलाइन खाद्यान्न वितरण, ग्रीन राशन कार्ड, आकस्मिक खाद्यान्न योजना सहित अन्य बिंदुओं पर समीक्षा किया गया।

    बैठक में उप विकास आयुक्त द्वारा प्रखंडवार संचालित योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की गई एवं अविलंब एनएफएसए तथा पीएमजीकेआई के तहत खाद्यान्न उठाव एवं वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया गया।

    उन्होंने कहा कि 6 महीने से अधिक अवधि से राशन उठाव नहीं करने वाले कार्डधारकों की जांच करें। अयोग्य राशन कार्डधारियों की पहचान कर उनका कार्ड निरस्त करें साथ ही उन्होंने कहा कि 10 से अधिक सदस्यों वाले राशन कार्ड का सत्यापन अनिवार्य रूप से करें। वहीं उन्होंने आदिम जनजाति समूहों के लिए पीवीटीजी डाकिया योजना के तहत अनाज उनके घरों तक ससमय पहुंचाया जाय। उन्हें खाद्यान्न हेतु पीडीएस दुकान न पहुंचना पड़े। बैठक में उन्होंने गोदाम में अनाज की उपलब्धता और स्टॉक पंजी का मिलान करने हेतु संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

    वहीं उन्होंने झारखंड राज्य आकस्मिक खाद्यान्न कोष की भी समीक्षा की एवं इसका समुचित उपयोग हेतु निर्देश दिया।

    बैठक में उप विकास आयुक्त के द्वारा सोना सोबरन धोती साड़ी वितरण योजना के तहत वितरित वस्त्रों के विरुद्ध राजकोष में जमा की गई राशि की समीक्षा किया गया एवं बताया गया कि ऑनलाइन कुल 1 लाख 61 हजार 591 राशन कार्ड हैं जिसमे कुल 3 लाख 23 हजार 182 धोती/साड़ी का वितरण किया गया है जिसमे 9 रुपए प्रति वस्त्र के दर से 28 लाख 7 हजार 172 रुपए राजकोष में जमा किया जा चुका है।

    वहीं आधार सीडिंग में अब तक 6 लाख 93 हजार 297 का आधार सीड किया जा चुका है एवं इसका उपलब्धि प्रतिशत 97.21 प्रतिशत है।

    सीएम सपोर्ट योजना अंतर्गत जेएसएफएसएस पोर्टल से प्राप्त कुल 5882 लाभुकों में पीएफएमएस से अप्रूव्ड कुल 5330 लाभुकों को भुगतान किया जा चुका है।

    वहीं बैठक में उप विकास आयुक्त ने खरीफ विपणन मौसम वर्ष 2021-22 में धान अधिप्राप्ति, पेट्रोल सब्सिडी योजना की समीक्षा की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

    वहीं संचालित दाल भात योजना से माह सितंबर में 5212 लाभुक लाभान्वित हुए हैं।

    इस मौके पर डीआरडीए डायरेक्टर श्री जावेद अनवर इदरीसी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री प्रधान माझी,संबंधित एमओ, गोदाम प्रबंधक, लिपिक श्री दीनदयाल कुमार, श्री राजा राम सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    https://youtu.be/FZkVPUz8AGI

    *Please watch, subscribe, like, comment & share*

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहबीब चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा विक्रमपुर एवं थालपोता में चलाया गया अपना महत्वपूर्ण अभियान
    Next Article 30 वीं राष्ट्रीय जूनियर टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए जामताड़ा के आर्यन अंसारी का चयन

    Related Posts

    डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी जमशेदपुर झारखंड द्वारा प्रस्तुत राशिफल क्या कहते हैं आपके सितारे देखिए अपना राशिफल

    May 18, 2025

    “मालदार दूल्हा ढूंढने वालों, खुद से भी सवाल करो!”

    May 18, 2025

    आगे की सोचने की आवश्यकता 

    May 18, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी जमशेदपुर झारखंड द्वारा प्रस्तुत राशिफल क्या कहते हैं आपके सितारे देखिए अपना राशिफल

    “मालदार दूल्हा ढूंढने वालों, खुद से भी सवाल करो!”

    आगे की सोचने की आवश्यकता 

    चेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया के खिलाफ एक्शन के मायने

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    एक मित्र की फेसबुक से :होटल मालिक और वेटर को “श्रेष्ठ नागरिक” सम्मान

    रक्तचाप दिवस पर सिविल सर्जन ने उच्च रक्तचाप के लक्षण एवं बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी

    ख़ापरसाई में ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को लेकर सड़क के बीचोबीच टेंट लगाकर किया प्रदर्शन

    जुगसलाई पुलिस ने चोरी मामले का किया खुलासा जुगसलाई पुलिस ने चोरी मामले का खुलासा करते हुए 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया साथ में गहने भी हुआ बरामद

    माईकल जॉन ऑडिटोरियम में पूर्व सैनिकों के लिए सिविल डिफेंस ने प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.