Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विधानसभा आम निर्वाचन-2024 के तहत उपायुक्त कुलदीप चौधरी की मौजूदगी में विभिन्न प्रवर्तन एजेंसी के नोडल पदाधिकारी संग बैठक का आयोजन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    विधानसभा आम निर्वाचन-2024 के तहत उपायुक्त कुलदीप चौधरी की मौजूदगी में विभिन्न प्रवर्तन एजेंसी के नोडल पदाधिकारी संग बैठक का आयोजन

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    विधानसभा आम निर्वाचन-2024 के तहत उपायुक्त कुलदीप चौधरी की मौजूदगी में विभिन्न प्रवर्तन एजेंसी के नोडल पदाधिकारी संग बैठक का आयोजन
    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड विधानसभा आम निर्वाचन-2024 के तहत जिले हेतु प्रतिनियुक्त 52.चाईबासा/53.मझगांव/54.जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के व्यय प्रेक्षक श्री वरुवूरु श्रीधर व 55.मनोहरपुर/56.चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र के व्यय प्रेक्षक श्री विवेकानंद मौर्य के द्वारा जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त श्री कुलदीप चौधरी, पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष शेखर की मौजूदगी में विभिन्न प्रवर्तन एजेंसी के नोडल पदाधिकारी संग बैठक का आयोजन किया गया।

     

     

    बैठक में वन विभाग से सारंडा वन प्रमंडल पदाधिकारी के अलावा रेलवे, आयकर विभाग, उत्पाद विभाग, परिवहन विभाग, अग्रणी बैंक प्रबंधक, डाकघर, कस्टम विभाग, राज्यकर संयुक्त आयुक्त कोल्हान प्रमंडल, जिला सहकारिता विभाग सहित व्यय कोषांग के नोडल पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी के द्वारा भाग लिया गया। बैठक में बताया गया कि विधानसभा आम निर्वाचन 2024 का स्वच्छ एवं निष्पक्ष संचालन के उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए हम सभी को तत्परता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना है।

     

    बैठक में व्यय प्रेक्षक द्वारा आदर्श आचार संहिता लागू होने के उपरांत कोषांग व एजेंसियों द्वारा संपादित किए गए कार्यों एवं सीजर आदि से संबंधित अद्यतन प्रतिवेदन का अवलोकन किया गया। इस दौरान प्रेक्षक द्वारा निर्देशित करते हुए कहा गया कि अग्रणी बैंक प्रबंधक चुनाव अवधि के दौरान किसी भी खाते में हो रहे असामान्य व्यवहार पर कड़ी निगरानी रखें तथा सभी गतिविधियों की जानकारी तत्काल संबंधित कोषांग को प्रेषित करें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरयू राय का व्यापक जनसंपर्क अभियान
    Next Article उपायुक्त कुलदीप चौधरी के द्वारा पुलिस अधीक्षक , उप विकास आयुक्त की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम निर्माण कार्य हेतु संचालित गतिविधियों का किया निरीक्षण

    Related Posts

    रामलीला मैदान से साकची बिरसा मुंडा प्रतिमा तक जय हिंद यात्रा

    May 9, 2025

    झारखंड की राजधानी रांची के लिए दिल्ली से देर रात की उड़ान शुरू करने की माँग , भाजपा प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने पीएमओ व नागरिक उड्डयन मंत्रालय को लिखा पत्र

    May 9, 2025

    स्क्रैप कारोबारी से रंगदारी व फायरिंग के मामले का पुलिस ने किया खुलासा ,तीन अपराधकर्मियों को किया गिरफ्तार

    May 9, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रामलीला मैदान से साकची बिरसा मुंडा प्रतिमा तक जय हिंद यात्रा

    झारखंड की राजधानी रांची के लिए दिल्ली से देर रात की उड़ान शुरू करने की माँग , भाजपा प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने पीएमओ व नागरिक उड्डयन मंत्रालय को लिखा पत्र

    स्क्रैप कारोबारी से रंगदारी व फायरिंग के मामले का पुलिस ने किया खुलासा ,तीन अपराधकर्मियों को किया गिरफ्तार

    उपायुक्त की अध्यक्षता में चौकीदार नियुक्ति समिति की आहूत बैठक संपन्न

    उपायुक्त की अध्यक्षता में विधि तथा नीलाम पत्र वादों से संबंधित आहूत बैठक संपन्न

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    एक था पाकिस्तान: इतिहास के पन्नों में सिमटता सच

    जेनेरिक दवाएं लिखने के कानूनी आदेश का उजाला

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को मिला सम्मान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.