प्रत्येक मंडल पर दो योग शिविर पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित की जाएगी:भाजपा जिलाध्यक्ष
संवाददाता
जामताड़ा: भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपक प्रकाश के निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2021 को जामताड़ा जिला के प्रत्येक मंडल पर दो योग शिविर पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित की गई है| इस कार्यक्रम के नियमित प्रत्येक मंडलों में पार्टी के द्वारा कार्यक्रम को सफल करने के लिए एक-एक पदाधिकारी को जिम्मेवारी दी गई है| सार्वजनिक स्थानों पर योगा का कार्यक्रम जहां हो रहा है उसमे भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की सहभागिता अधिक से अधिक होगी और भारतीय जनता पार्टी जिला जामताड़ा के कार्यकर्ता योग दिवस के दिन योगा अभ्यास करते हुए समाज के प्रतिष्ठित लोग तथा जनप्रतिनिधियों से भी संपर्क कर रहे है| श्री सिंह ने कहा कि भारत के लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी जब से देश की बागडोर संभाले हैं आज भारत में ही नहीं पूरे विश्व में योग को एक नई पहचान मिली है और आज भारत हर क्षेत्र में विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है| इसलिए सभी लोगों को रोजाना योग करना चाहिए| योग करने से ही लोग निरोग और स्वस्थ रह सकते हैं|