Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कबीर नगर में मकान ढहने से दो की मौत, घटनास्थल पर पहुंचे दिल्ली के मंत्री गोपाल राय
    Breaking News Headlines

    कबीर नगर में मकान ढहने से दो की मौत, घटनास्थल पर पहुंचे दिल्ली के मंत्री गोपाल राय

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    कबीर नगर में मकान ढहने से दो की मौत, घटनास्थल पर पहुंचे दिल्ली के मंत्री गोपाल राय
    दिल्ली :  कबीर नगर में बुधवार देर रात एक पुराना मकान ढह गया। इसमें कपड़ा कटिंग की फैक्ट्री चलती थी। हादसे में फैक्ट्री के तीन कर्मचारी मलबे के नीचे दब गए। स्थानीय लोगों व पुलिस ने उन लोगों को निकालकर अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरो ने अरशद व तौहीद को मृत घोषित कर दिया। जबकि रेहान का इलाज चल रहा है।

     

    वेलकम थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस मकान मालिक शाहिद की तलाश कर रही है। जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. जाय टिर्की ने बताया कि रात सवा दो बजे सूचना मिली थी कि कबीर नगर गली नंबर दो में एक पुराना मकान गिर गया है।
    मलबे के नीचे कुछ लगे दबे हुए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचते ही राहत बचाव कार्य शुरू किया। तीनों घायलों को निकालकर अस्पताल में भर्ती करवाया। जिस मकान में कपड़ा काटने की फैक्ट्री चल रही थी वह पुराना हो गया था। हादसे के वक्त तीनों कर्मचारी काम कर रहे थे।

     

     

    जर्जर इमारतों को चिन्हित करने में निगम कर रहा लापरवाही
    यमुनापार में जर्जर इनारतें बहुत हैं। उन पर नगर निगम का ध्यान नहीं है। इसी वजह से बिल्डिंग गिरने जैसे हादसे हो रहे हैं। यह नगर निगमन की जिम्मेदारी है कि जर्जर इमारतों को चिन्हित किया जाए। उनके मालिकों को नोटिस देकर मरम्मत के लिए कहा जाए। जिसकी मरम्मत सम्भव न हो, उसमें रहने से लोगों को रोका जाए। लेकिन निगम यह जिम्मेदारी नहीं निभा रहा।

     

     

    वेलकम थाना क्षेत्र के कबीर नगर गली नंबर-चार में पुरानी बिल्डिंग गिरने से दो लोगों की मौत इस बात की गवाही दे रही है कि निगम ने जर्जर इमारत को खाली नहीं कराया। अगर कराया होता तो हादसे में दो लोगों की जान नहीं जाती। अब भी कई ऐसी जर्जर इमारते हैं, जिनमें लोग रह रहे हैं।

     

     

    उनकी मरम्मत की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया तो और हादसे हो सकते हैं। निगम अधिकारियों कहना है कि वह जर्जर भवनों को चिन्हित कर उनको मरम्मत के लिए नोटिस देते हैं। लेकिन उसके बाद कितनी इमारतों की मरम्मत हुई, यह निगम को नहीं पता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली :अरविंद केजरीवाल ने की अदालत से नई अर्जी ‘ED से कहें कि वह जबरदस्ती कार्रवाई न करे’
    Next Article बदायूं कांड का दूसरा आरोपी जावेद गिरफ्तार,2 बच्चों की बेरहमी से किया था हत्या

    Related Posts

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    May 9, 2025

    एक था पाकिस्तान: इतिहास के पन्नों में सिमटता सच

    May 9, 2025

    जेनेरिक दवाएं लिखने के कानूनी आदेश का उजाला

    May 9, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    एक था पाकिस्तान: इतिहास के पन्नों में सिमटता सच

    जेनेरिक दवाएं लिखने के कानूनी आदेश का उजाला

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को मिला सम्मान

    फादर जेराल्ड मार्टिन डिसूजा मेमोरियल इंटर स्कूल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट 2025 का आयोजन

    ईडी ने कारोबारी विक्की भालोटिया को किया गिरफ्तार

    हम सेना के पराक्रम को सलाम करते हैं:राकेश तिवारी

    हरि मंदिर से चोरी करते एक युवक को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ धर दबोचा

    मोदी के सिंदूर ऑपरेशन से आतंक का आका रोया:डॉक्टर विशेश्वर यादव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.