रांची : चोरी के समान के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
मुकेश रंजन संवाददाता।
रांची -: नामकुम, सदर व खेल गांव थाना में चोरी का आरोपी शेख अफरोज,नामकुम के मौलाना आजाद काॅलोनी निवासी अहमद राजा उर्फ पुटीलाल को नामकुम पुलिस की टीम ने पकड़ लिया है। वहीं शेख अफरोज के निशानदेही पर पुलिस ने कुर्बान उर्फ शेख कुर्बान व पप्पू कुमार (34) को चोरी का सामन के साथ गिरफ्तार किया है। नामकुम पुलिस कि टीम ने एएसपी मूमल राजपूरोहित व थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील तिवारी, सदर थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो, संब इंस्पेक्टर रवि केशरी, मनोज कुमार, सुनील कुमार मंडल के नेतृत्व पकड़ा लिया है। वहीं आरोपी के पकड़ने के क्रम में संब इंस्पेक्टर रवि केशरी की हाथ टुट गई।
इंस्पेक्टर सुनील तिवारी ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी शेख अफरोज उर्फ पुटिलाल ने नामकुम लोवडीह के विराट नगर 29 मार्च वन विभाग के विजेलेंस आफिसर सुशिल बनर्जी 14 मार्च को शैलेश कुमार के घर का ताला तोड़कर गहने व अन्य समाग्री चोरी कर फरार हो गए थे। इसके साथ ही 16.12.2022 को दिन-दहाड़े चुटिया मकचुंद टोली आंगन पैलेस के पीछे से एक बंद घर से भारी मात्रा नगद राशि व सोना, हिरा, जेवर व 9 एमएम पिस्टल के साथ 30 गोली चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इसके साथ विभिन्न थानों में दर्जनों लूटकांड की घंटना को अंजाम दे चूका है।
चोरी का समान बरामद –
दो मोबाइल, एक टेब, चांदी का चैन, चार चंादी का पायल, सोने का झुमका, 16 चांदी विछिया, दो सोने का अंगूठी, चांदी का सिक्का, एक हार्ड डिस्क, 65 एक रूपये का सिक्का, 04 चांदी गणेश जी मूर्ति व एक गलया एक ग्राम सोना बरामद किया गया है।
छापेमारी टीम दल-
संब इंस्पेक्टर सदर थाना लाल , त्रिपुरारी कुमार, गौतम कुमार शामिल थे।