Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गढ़वा जिला में वर्षों से भीषण अकाल , अंगुठा लगवाकर नहीं दे रहे राशन
    Breaking News झारखंड

    गढ़वा जिला में वर्षों से भीषण अकाल , अंगुठा लगवाकर नहीं दे रहे राशन

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 1, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    गढ़वा जिला में वर्षों से भीषण अकाल , अंगुठा लगवाकर नहीं दे रहे राशन

    गढ़वा : जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र के पीडीएस लाभुक भूखे पेट सोने के लिए मजबूर हो गए हैं। इसके लिए झारखंड सरकार के साथ-साथ यहां की बेलगाम जन वितरण प्रणाली जिम्मेदार है। भाजपा किसान मोर्चा के गढ़वा जिला अध्यक्ष रामलाला दुबे व कांडी पंचायत के पूर्व मुखिया तथा भाजपा नेता विनोद प्रसाद ने कहा कि राज्य सरकार बताए कि अगस्त महीना का राशन कहां गया। इस माह का राशन लाभुकों को क्यों नहीं मिला। कहा कि गढ़वा जिला वर्षों से भीषण अकाल से जूझ रहा है। ऐसे में महीनो से गरीबों का राशन बंद है।

     

     

    चौंकाने वाली बात यह है कि कई डीलर जुलाई माह के लिए लाभुकों का अंगुठा लगवाकर राशन गटक लिए। जिस राशन के लिए लाभुक प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगा-लगा कर थक चुके हैं। कांडी, लमारी, पतीला जैसे कई गांवों के लाभुकों की शिकायत है कि डीलर अंगुठा लगवाकर जुलाई माह का राशन नहीं दे रहे हैं। इधर डीलर द्वारा कहा जा रहा है कि अगस्त माह का राशन हमलोगों को ऊपर से ही नहीं मिला है। इस गड़बड़झाले के बीच लाभुक अनाज के अभाव में चौतरफा मार झेल रहे हैं। कहा कि सोना सोबरन योजना के तहत मिलने वाली साड़ी, लुंगी व धोती भी नहीं बांटी गयी है।

     

     

    जन वितरण प्रणाली की सभी त्रुटियों की जांच कराकर लाभुकों तक उनके हक की सामग्री दिलाई जाए। कहा कि अभी से कार्रवाई करते हुए बेलगाम जन वितरण प्रणाली को दुरुस्त नहीं किया गया तो इसके भरोसे भीषण अकाल का सामना नहीं किया जा सकता। भाजपा नेताओं ने जिला के उपायुक्त व झारखंड सरकार से मांग किया है कि जुलाई व अगस्त माह के राशन की जांच करा कर लाभुको में वितरण कराई जाए। प्रेस वार्ता में भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रामलाला दुबे, पूर्व मुखिया सह भाजपा नेता विनोद प्रसाद, मंडल महामंत्री शशि रंजन दुबे, शिवकुमार राम, ललन राम आदि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुंबई : इंडिया गठबंधन के नेता बैठक के बाद एक स्वर में बोले “अभी जो केंद्र में वो हारेंगे’
    Next Article देश को हरित भविष्य की और अग्रसर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा इंडियनऑयल, 2046 तक नेट ज़ीरो कॉर्पोरेशन बनने का है लक्ष्य: आर के झा

    Related Posts

    सेना के साथ खड़ा भारत, सत्ता के लिए लड़ता पाकिस्तान

    May 10, 2025

    भारत की संयमित रणनीति से बढ़ी पाकिस्तान की हताशा

    May 10, 2025

    संसद का विशेष सत्र और प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक बुलाई जाए: कांग्रेस

    May 10, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सेना के साथ खड़ा भारत, सत्ता के लिए लड़ता पाकिस्तान

    भारत की संयमित रणनीति से बढ़ी पाकिस्तान की हताशा

    संसद का विशेष सत्र और प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक बुलाई जाए: कांग्रेस

    युद्धविराम ही युद्ध की परिणति होती है:सरयू राय

    पाकिस्तान और भारत तत्काल प्रभाव से संघर्ष विराम के लिए सहमत हुए: पाकिस्तानी विदेश मंत्री

    आनंद मार्ग ,ओमप्रकाश बजाज एवं सविता बजाज पुण्य स्मृति का संयुक्त रक्तदान शिविर में ईश्वर कोटि के 50 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया

    विश्व हिन्दू परिषद जमशेदपुर महानगर के द्वारा तुलसी भवन बिस्टुपुर में, माता सीता का प्राकाटया दिवस मनाया गया

    फ्लाईओवर निर्माण के क्रम में पाईपलाइन क्षतिग्रस्त विधायक सरयू राय ने पाइपलाइन तत्काल दुरुस्त करने को कहा

    पाक ने सीमाई इलाकों में सेना भेजी, जम्मू कश्मीर में स्वास्थ्य केंद्रों पर हमला किया: सरकार

    बहरागोड़ा में‌‌ अवैध बालू खनन पर छापा, दो ट्रैक्टर हुए जब्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.