Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पीपला में नहाने के दौरान गिरी बिजली तार की चपेट में आने से 4 लोगों की मौत के बाद पहुंचे विधायक, दिलाया तत्काल मुआवजा, जताया दुःख
    Breaking News झारखंड

    पीपला में नहाने के दौरान गिरी बिजली तार की चपेट में आने से 4 लोगों की मौत के बाद पहुंचे विधायक, दिलाया तत्काल मुआवजा, जताया दुःख

    Nijam KhanBy Nijam KhanJune 13, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *पीपला में नहाने के दौरान गिरी बिजली तार की चपेट में आने से 4 लोगों की मौत के बाद पहुंचे विधायक, दिलाया तत्काल मुआवजा, जताया दुःख*

    जमशेदपुर: आज दिनांक 13 जून 2021 को जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत एमजीएम थाना क्षेत्र के पीपला गांव में दोपहर करीब 12 बजे बिजली का 11हजार वोल्ट की तार टूट कर चेकडैम में गिरने पर उसमें नहा रहे 4 लोगों की आकस्मिक एवं दुःखद मृत्यु हो गई थी। जिसमें एक ही परिवार के दो सगे भाई कमल महतो व विमल महतो, दूसरे परिवार के रोहित महतो तथा एक बुजुर्ग महिला फूलो देवी महतो शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलने पर जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी पहले एमजीएम अस्पताल पहुंचे एवं घटना की जानकारी ली जहां चिकित्सकों ने चारों के मृत्यु होने की पुष्टि की। फिर विधायक वहां से घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए मुआवजा हेतु स्थानीय प्रशासन एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों से वार्ता की। ग्रामीणों ने घटना के विरोध में एवं मुआवजे को लेकर एनएच को जाम कर रखा था। विधायक की पहल पर वहां ग्रामीणों को तत्काल विद्युत विभाग की ओर से चारों के परिजनों को 50-50 हजार रुपये का नगद मुआवजा राशि मिला। जबकि मुआवजे की शेष राशि कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दिलाने का विधायक ने आश्वासन दिया। साथ ही विधायक ने ग्रामीणों से आग्रह करते हुए उन्हें समझा-बुझाकर सड़क से हटवाया। विधायक ने पीड़ित परिजनों से मिलकर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि हर समय उनके साथ होने का आश्वासन दिया। इस मौके पर जमशेदपुर के सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर एनके लाल, पटमदा डीएसपी सुमित कुमार एवं जमशेदपुर-04 के जिला पार्षद पिंटू दत्ता के अलावे ग्राम प्रधान व गांव के बुद्धिजीवी वर्ग के लोग शामिल थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारतीय जनता युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर के जिला कमेटी का हुआ विस्तार, मंडल अध्यक्षों की भी हुई घोषणा
    Next Article महाराणा प्रताप की 481 जयंती पर झारखंड क्षत्रिय संघ महिला मोर्चा ने दी श्रद्धांजलि

    Related Posts

    भारतरत्न स्वः राजीव गाँधी के पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने तिलक पुस्तकालय में उनके कार्यों को याद कर किया नमन

    May 21, 2025

    तेलंगाना राज्य बार काउंसिल राजेश शुक्ल को अधिवक्ता रत्न से सम्मानित करेंगा

    May 21, 2025

    छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 11 ट्रेने 28 जून तक रद्द,झारखंड-उड़ीसा यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं

    May 21, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भारतरत्न स्वः राजीव गाँधी के पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने तिलक पुस्तकालय में उनके कार्यों को याद कर किया नमन

    तेलंगाना राज्य बार काउंसिल राजेश शुक्ल को अधिवक्ता रत्न से सम्मानित करेंगा

    छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 11 ट्रेने 28 जून तक रद्द,झारखंड-उड़ीसा यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं

    समर इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए सोना देवी विश्वविद्यालय के सात छात्र छात्राओं का चयन

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    हाँ मैं पागल हो गया पापा

    मेरा भारत महान?

    भीतर के दुश्मनों के खिलाफ सख्ती-चौंकसी बढ़ानी होगी

    राष्ट्रीय हित से जुड़े मामलों में सवाल उठाने के बजाय जिम्मेदारी समझना ज्यादा आवश्यक

    ’ए’ जोन की संगत ने निशान सिंह को दिया विजय का आशीर्वाद, कहा- निशान सिंह की सेवादारी पक्की

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.