Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पत्नी और उसके प्रेमी सहित पांच के खिलाफ न्यायालय ने संज्ञान लिया
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    पत्नी और उसके प्रेमी सहित पांच के खिलाफ न्यायालय ने संज्ञान लिया

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    पत्नी और उसके प्रेमी सहित पांच के खिलाफ न्यायालय ने संज्ञान लिया

    जमशेदपुर की एक अदालत ने पत्नी और उसके प्रेमी सहित पांच लोगों के खिलाफ मारपीट के मामले में संज्ञान लेते हुए 12 दिसंबर को हाजिर होने का आदेश जारी किया है।
    वादी करसन घावरी रजक के वकील सुधीर कुमार पप्पू ने बताया कि खुंटाडीह निवासी रेलकर्मी करसन का विवाह भालूबासा की निशा कुमारी के साथ नवंबर 2022 में हुआ। विवाह भोज के दिन ही निशा अपने प्रेमी तेजेंद्र सिंह उर्फ रॉकी सिंह के साथ बात करते हुए पकड़ी गई। परिवार को बता देने पर उसने माफी मांगी और कहा वह संबंध नहीं रखेगी।

     

     

    वह पत्नी के साथ गुजरात वलसाड चला गया और उसे फिर जानकारी मिली कि उसकी अनुपस्थिति में प्रेमी रॉकी घर में आता है। उसकी रिपोर्ट पर पुलिस ने छापामारी की और दोनों आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए। निशा और रॉकी ने गलती स्वीकार की और फिर जमशेदपुर आ गए यहां समाज में फैसला हुआ कि संबंध विच्छेद कर दिया जाए। बहाने से निशा ने गहना ले लिया। कुटुंब न्यायालय में आवेदन देने से पहले ₹ दो लाख ले ली।

     

     

    निशा उसके प्रेमी रॉकी तथा पिता मनोज रजक, मां सीता देवी, भाई सौरभ रजक ने 10 लाख रुपए की मांग की और कहा कि पैसे मिलने पर ही तलाक पर सहमति देंगे। इधर करसन को जानकारी मिली कि उसकी हत्या दवाई के माध्यम से करने के लिए पत्नी मोबाइल पर सर्च करती थी। करसन ने सोनारी थाना में दिनांक 6 सितंबर 2023 मामला दर्ज कराया था किंतु पुलिस ने तथ्यहीन बताते हुए मामला खत्म कर दिया था और फिर करसन न्यायालय की शरण में आए और उसकी ओर से अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने प्रतिरोध शिकायत वाद दाखिल किया और गवाही एवं सुनवाई के पश्चात बुधवार को न्यायिक दंडाधिकारी सुशीला सोरेन की अदालत ने संज्ञान लेते हुए उपस्थित होने का संबंध पांचो अभियुक्तों को जारी कर दिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडॉ. श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल मेंROP स्क्रीन िंग औि इलाज के नलए कॉनिजेंट फाउिंडेश इिंनडया का सहयोग
    Next Article ब्रह्मर्षि विकास मंच, एम जी एमके अध्यक्ष धनंजय राय उर्फ बबलू राय के पिताजी राम बालक राय का निधन

    Related Posts

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    May 9, 2025

    एक था पाकिस्तान: इतिहास के पन्नों में सिमटता सच

    May 9, 2025

    जेनेरिक दवाएं लिखने के कानूनी आदेश का उजाला

    May 9, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    एक था पाकिस्तान: इतिहास के पन्नों में सिमटता सच

    जेनेरिक दवाएं लिखने के कानूनी आदेश का उजाला

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को मिला सम्मान

    फादर जेराल्ड मार्टिन डिसूजा मेमोरियल इंटर स्कूल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट 2025 का आयोजन

    ईडी ने कारोबारी विक्की भालोटिया को किया गिरफ्तार

    हम सेना के पराक्रम को सलाम करते हैं:राकेश तिवारी

    हरि मंदिर से चोरी करते एक युवक को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ धर दबोचा

    मोदी के सिंदूर ऑपरेशन से आतंक का आका रोया:डॉक्टर विशेश्वर यादव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.