प्रदीप कुमार नायक की रिपोर्ट
मधुबनी :प्रगति समाजसेवी युवा समिति के अध्यक्ष अरूण कुमार यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मणिपुर की शर्मनाक घटना को लेकर दुःख व्यक्त कर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृह मंत्री अमित शाह और मणिपुर के मुख्यमंत्री एन वीरेन सिंह को कटघरे में खड़ा कर दिया।
श्री यादव ने कहा एक तरफ देश में अमृतकाल और सात साल बेमिसाल का ढिंढोरा पीट रहे हैं और दूसरी तरफ इसी देश की बहु – बेटियों का न केवल भीड़ के द्वारा चीरहरण किया जाता है बल्कि सामूहिक दुष्कर्म कर सरेआम नंगा घुमाया भी जाता है। घटना के दो महीना से अधिक बीत जाने के बाद भी प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को क्या इस घटना की खबर नहीं थी? जबकी मणिपुर में भाजपा की ही डबल इंजन की सरकार है। आखिर क्या कारण रही कि मणिपुर की डबल इंजन की सरकार धृतराष्ट्र की तरह खामोश होकर ये तमाशा देखती रही? आखिर किस कारण से इतनी बड़ी घटना पर प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के द्वारा चुप्पी साध लिया गया? इतना ही नहीं इस शर्मनाक अमानवीय घटना को हरसंभव देश के सामने आने से भी रोकने का प्रयास किया गया। क्या यही अमृतकाल और सात साल बेमिसाल है? क्या यही रामराज्य लाने की झांकी है? हमारे सोच से तो ये किसी दृष्टि से भी रामराज्य नहीं हो सकता है,ये तो रावण राज्य और कंश राज्य से भी बत्तर राज्य स्थापित करने की ओर चल पड़े हैं। वोट के लिए इतने दिनों से मणिपुर की मुख्यमंत्री एन वीरेन सिंह को बचाते रहे हैं। महीनों बाद अब जाकर सरकार की नींद खुली है, वह भी सुप्रीम कोर्ट के द्वारा फटकार लगाये जाने के बाद। देश के सामने घटना की अश्लील वीडियो आने से देश का हर नागरिक शर्मिन्दा हैं। मोदी जी अभिलंब राज्य सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लागू कर हिंसा को रोककर मणिपुर को बचा लीजिएऔर घटना में संलिप्त उपद्रवियों पर कानून सम्मत सख्त से सख्त कार्रवाई कीजिए अन्यथा देश की जनता आपको मांफ नहीं करेगी।