Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हिमाचल प्रदेश​ के कुल्लू में हुआ हादसा, एक साथ कई सारी बहुमंजिला इमारतें ढही
    Breaking News Headlines

    हिमाचल प्रदेश​ के कुल्लू में हुआ हादसा, एक साथ कई सारी बहुमंजिला इमारतें ढही

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 24, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    हिमाचल प्रदेश​ के कुल्लू में हुआ हादसा, एक साथ कई सारी बहुमंजिला इमारतें ढही
    हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश ने हड़कंप मचाया हुआ है। प्रदेश में पिछले 36 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। भारी बारिश जानमाल के नुकसान का बड़ा कारण बन चुकी है। दो जगह बादल फटे हैं, जबकि जगह-जगह पर भूस्खलन हुआ है। इसी बीच कुल्लू से एक भयावह मंजर सामने आया है। जहां देखते ही देखते कई मकान जमीदोंज हो गए है।

     

     

     

    कुल्लू में लगातार हो रही भारी बारिश से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। कुल्लू के आनी उपमंडल के बसअड्डे के समीप गुरुवार सुबह चार से अधिक मकान ताश के पत्तों की तरह ढह गए। देखते ही देखते भवन जमींदोज हो गए। इसमें से दो भवनों में एसबीआई और कांगड़ा केंद्रीय सरकारी बैंक की शाखाएं चल रही थी। मकान में दरारें आने के बाद एक सप्ताह पहले ही दोनों शाखाओं को यहां से खाली करवाकर किसी दूसरे स्थान पर ले जाया गया। इस घटना को लेकर प्रशासन की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची।

     

     

    प्रशासन की ओर से जानकारी मिली है कि इस घटना में कोई भी जनहानि नहीं हुई है। दो मकानों को पहले ही खाली करवा दिया गया था, जबकि एक मकान को आज सुबह खाली करवाया गया था।

     

     

    मानसूनी सीजन में 300 से ज्यादा लोगों की गई जान
    हिमाचल में इस साल मानसून अपने साथ तबाही लेकर आया है। राज्य में लगातार हो रही बारिश और लैंडस्लाइड के चलते अब तक 300 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। 10 हजार से ज्यादा घरों को नुकसान पहुंचा है। इतना ही नहीं राज्य में करीब 10 हजार करोड़ का नुकसान हुआ है। कई सड़कें बह गईं, सैकड़ों ब्रिज टूट गए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपीएम मोदी ने जी20 व्यापार और निवेश मंत्रिस्तरीय बैठक को वर्चुअली संबोधित किया
    Next Article दैनिक पंचांग एवं राशिफल

    Related Posts

    सड़क हादसे के शिकार लोगों को अब डेढ़ लाख तक का मिलेगा निशुल्क इलाज, स्वास्थ्य विभाग ने सभी CMHO को दिए ये निर्देश

    May 23, 2025

    मकान तोड़ने की धमकी, पुलिस से की शिकायत

    May 23, 2025

    ज्योति मल्होत्रा : बेगुनाह या गद्दार?

    May 23, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सड़क हादसे के शिकार लोगों को अब डेढ़ लाख तक का मिलेगा निशुल्क इलाज, स्वास्थ्य विभाग ने सभी CMHO को दिए ये निर्देश

    मकान तोड़ने की धमकी, पुलिस से की शिकायत

    ज्योति मल्होत्रा : बेगुनाह या गद्दार?

    सड़क दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को दी गई आर्थिक सहायता

    जिला स्तरीय संविधान बचाओ रैली में प्रदेश प्रभारी के राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे – आनन्द बिहारी दुबे

    कांग्रेस प्रवक्ताओं से खरगे की अपील : जाति जनगणना का विषय जनता के बीच ले जाएं

    झारखंड में अगले कुछ दिन आंधी-तूफान और बारिश का अनुमान

    अरुणाचल प्रदेश की राज्य स्तरीय टीम ने बहरागोड़ा प्रखंड के पाथरा पंचायत का किया भ्रमण, भारत सरकार द्वारा सुपोषित ग्राम पंचायत के रूप में किया गया है चयनित

    दुष्कर्म का आरोपी युवक 12 घंटे के अंदर पुलिस के शिकंजे में 

    युवा कार्यकर्ताओं ने सीखा रिपोर्ट लेखन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.