Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » व्यापारिक एवं सामाजिक हित को देखते हुये परसुडीह बाजार समिति की जगह सुझाये गये स्थल या अन्य कोई बेहतरीन विकल्प का उपयोग करें प्रशासन :मुकेश मित्तल
    Breaking News Business Headlines कारोबार जमशेदपुर झारखंड

    व्यापारिक एवं सामाजिक हित को देखते हुये परसुडीह बाजार समिति की जगह सुझाये गये स्थल या अन्य कोई बेहतरीन विकल्प का उपयोग करें प्रशासन :मुकेश मित्तल

    News DeskBy News DeskNovember 23, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    व्यापारिक एवं सामाजिक हित को देखते हुये परसुडीह बाजार समिति की जगह सुझाये गये स्थल या अन्य कोई बेहतरीन विकल्प का उपयोग करें प्रशासन :मुकेश मित्तल

     

     

    सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के उपाध्यक्ष, जनसंपर्क एवं कल्याण ने उपायुक्त सह जिला निर्वाचन अधिकारी को दिया सुझाव परसुडीह बाजार समिति की बाजारों के बजाय उसके नजदीक स्थित श्यामा प्रसाद कॉलेज या अन्य भवनों को नगर निकाय चुनाव हेतु उपयोग किया जाय

    सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के उपाध्यक्ष, जनसंपर्क एवं कल्याण मुकेश मित्तल ने जिला निर्वाचन अधिकारी सह उपायुक्त का ध्यानाकृष्ट करते हुये सुझाव दिया है कि आगामी नगर निकाय चुनाव हेतु परसुडीह बाजार समिति में दुकान एवं गोदामों को जिला प्रशासन द्वारा उपयोग में लाने हेतु व्यवसायियों को इसे खाली करने का जो निर्देश दिया है,

     

    उसके स्थान पर इसके सामने स्थित श्यामा प्रसाद कॉलेज या सदर अस्पताल के पीछे स्थित भवन को इसके लिये उपयोग में लाया जाय। उन्होंने कहा कि व्यवसायियों की दुकान और गोदामों में पूरी तरह माल भरे हुये हैं और उनके पास स्टॉक को स्थानांतरित करने के लिये अन्यत्र बुनियादी स्थान और जगह नहीं है, जहाँ से वह व्यापार कर सके। दुकानदार एवं उनके कर्मचारी और उनका पूरा परिवार इन्हीं व्यवसायों के बूते जीवन यापन कर रहे हैं। उनके पास व्यापार करने के लिये जगह नहीं होगी तो दुकानदार अपने कर्मचारियों के वेतन और मजदूरी का भुगतान करने की स्थिति में नहीं होंगे और बगैर वेतन और मजदूरी के उनके और उनके परिवार की स्थिति दयनीय हो जायेगी।

     

    उन्होंने कहा कि लगभग छह महीने पहले हुये पंचायत चुनाव के दौरान भी परसुडीह बाजार समिति के दुकानों और गोदामों को प्रशासन द्वारा कब्जे में लिया गया था और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा यह कहा गया था कि दुकानों और गोदामों को अब आगे चुनाव के लिये नहीं लिया जाएगा। आगे यह भी कहा गया था कि इन्हें खाली करने हेतु सामानों को स्थानांतरित करने में जो भी परिवहन खर्च आयेगा और किराये के रूप में राशि दिया जाएगा, लेकिन अभी तक इसका भुगतान नहीं किया गया है। बल्कि इसके विपरीत चुनाव के दौरान प्रसाशन द्वारा लिए गए दुकानों के भाड़ा की वसूली की गई।

     

     

    इसलिये व्यापारिक एवं सामाजिक हित को देखते हुये परसुडीह बाजार समिति की जगह सुझाये गये उपरोक्त स्थल या अन्य कोई बेहतरीन विकल्प का उपयोग नगर निकाय चुनाव हेतु किया जाय।

     

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवित्तीय अनियमितता करने वाले अभियंताओं के विरुद्ध अभियोजन स्वीकृत्यादेश
    Next Article  25 नवंबर को प्रस्तावित भाजपा जमशेदपुर महानगर के जनाक्रोश प्रदर्शन में महिला मोर्चा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में होंगे शामिल, सरकार की जनविरोधी नीतियों से महिलाओं में आक्रोश

    Related Posts

    बजरंग दल जमशेदपुर महानगर द्वारा जारी किया गया वक़्तव्य

    May 9, 2025

    सेना पीओके छीने, पाक से बलूचिस्तान को अलग करेःसरयू राय

    May 9, 2025

    विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयास से दो सौ से अधिक लाभुकों को मिली पेंशन की सौगात, बुजुर्गों के बीच पेंशन प्रमाण पत्र का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया वितरण

    May 9, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बजरंग दल जमशेदपुर महानगर द्वारा जारी किया गया वक़्तव्य

    सेना पीओके छीने, पाक से बलूचिस्तान को अलग करेःसरयू राय

    विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयास से दो सौ से अधिक लाभुकों को मिली पेंशन की सौगात, बुजुर्गों के बीच पेंशन प्रमाण पत्र का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया वितरण

    भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मनाई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती, कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर किया नमन

    क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत में मनाया गया स्थापना दिवस

    शूरवीर भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा: धर्मेंद्र सोनकर

    11 मई को जमशेदपुर विश्वकर्मा समाज का चुनाव

    दलाल मोटी रकम लेकर बांट रहे है कुलडीहा में सरकारी जमीन का कागजात

    रामलीला मैदान से साकची बिरसा मुंडा प्रतिमा तक जय हिंद यात्रा

    झारखंड की राजधानी रांची के लिए दिल्ली से देर रात की उड़ान शुरू करने की माँग , भाजपा प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने पीएमओ व नागरिक उड्डयन मंत्रालय को लिखा पत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.