Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हॉकी वर्ल्ड कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया में शुरू हुआ इस्तीफे का दौर
    Breaking News Headlines खेल

    हॉकी वर्ल्ड कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया में शुरू हुआ इस्तीफे का दौर

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 3, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

    नई दिल्ली. वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मुख्य कोच ग्राहम रीड (Graham Reid) और सहयोगी स्टाफ के दो अन्य सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया है। उनके इस इस्तीफे को हॉकी इंडिया ने स्वीकार कर लिया। रीड के कोच रहते तोक्यो ओलिंपिक में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम ओडिशा में हुए विश्व कप में क्वार्टर फाइनल में जगह नहीं बना सकी और नौवें स्थान पर रही।

     

     

    ऑस्ट्रेलिया के रीड के अलावा विश्लेषण कोच ग्रेग क्लार्क और वैज्ञानिक सलाहकार मिशेल डेविड पेम्बरटन ने भी त्यागपत्र दे दिया है। हॉकी इंडिया द्वारा जारी बयान के अनुसार रीड ने हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की को विश्व कप खत्म होने के एक दिन बाद इस्तीफा सौंपा। टिर्की और हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने टीम के प्रदर्शन पर चर्चा के लिये रीड और अन्य सहयोगी स्टाफ से मुलाकात की थी। रीड के अलावा क्लार्क और डेविड ने भी सोमवार को सुबह इस्तीफे दे दिया।

     

     

     

    तीनों अगले महीने नोटिस पीरियड में रहेंगे। रीड ने कहा, ‘अब मेरे लिये अलग होने और नये प्रबंधन को कमान सौंपने का समय है। इस टीम और हॉकी इंडिया के साथ काम करने में बहुत मजा आया। इस शानदार सफर के हर पल का मैने आनंद लिया। टीम को भविष्य के लिये शुभकामनायें।’ रीड और उनकी टीम के साथ भारत ने 41 साल बाद ओलंपिक कांस्य पदक जीता था। इसके अलावा टीम ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में रजत और एफआईएच प्रो लीग 2021-22 सत्र में तीसरा स्थान हासिल किया।

     

     

    रीड के कोच रहते भारतीय टीम ने 2019 में एफआईएचविश्व सीरिज फाइनल्स जीता था। इसके बाद भुवनेश्वर में ओलिंपिक क्वालीफायर जीतकर तोक्यो खेलों के लिये क्वालीफाई किया। रीड समेत तीनों के इस्तीफे स्वीकार करते हुए हॉकी इंडिया अध्यक्ष टिर्की ने कहा, ‘ग्राहम रीड और उनकी टीम का भारत सदैव ऋणी रहेगा जिन्होंने हमें अच्छे नतीजे दिये। खासकर ओलंपिक खेल में। हर यात्रा में नये पड़ाव आते हैं और अब हमें भी टीम के लिये नयी सोच के साथ आगे बढना होगा।’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली में एमपी के नए भवन में रुक सकेगे सिविल सर्विस परीक्षा देने वाले छात्र, सीएम शिवराजसिंह चौहान ने किया उद्घाटन
    Next Article जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की नई साजिश, दहशत फैलाने के लिए कर रहे परफ्यूम बम का इस्तेमाल

    Related Posts

    बजरंग दल जमशेदपुर महानगर द्वारा जारी किया गया वक़्तव्य

    May 9, 2025

    सेना पीओके छीने, पाक से बलूचिस्तान को अलग करेःसरयू राय

    May 9, 2025

    विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयास से दो सौ से अधिक लाभुकों को मिली पेंशन की सौगात, बुजुर्गों के बीच पेंशन प्रमाण पत्र का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया वितरण

    May 9, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बजरंग दल जमशेदपुर महानगर द्वारा जारी किया गया वक़्तव्य

    सेना पीओके छीने, पाक से बलूचिस्तान को अलग करेःसरयू राय

    विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयास से दो सौ से अधिक लाभुकों को मिली पेंशन की सौगात, बुजुर्गों के बीच पेंशन प्रमाण पत्र का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया वितरण

    भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मनाई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती, कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर किया नमन

    क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत में मनाया गया स्थापना दिवस

    शूरवीर भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा: धर्मेंद्र सोनकर

    11 मई को जमशेदपुर विश्वकर्मा समाज का चुनाव

    दलाल मोटी रकम लेकर बांट रहे है कुलडीहा में सरकारी जमीन का कागजात

    रामलीला मैदान से साकची बिरसा मुंडा प्रतिमा तक जय हिंद यात्रा

    झारखंड की राजधानी रांची के लिए दिल्ली से देर रात की उड़ान शुरू करने की माँग , भाजपा प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने पीएमओ व नागरिक उड्डयन मंत्रालय को लिखा पत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.