Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और युगांतर भारती के तत्वावधान में नदी पूजन कर स्वर्णरेखा महोत्सव मनाया गया
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड धर्म राजनीति

    स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और युगांतर भारती के तत्वावधान में नदी पूजन कर स्वर्णरेखा महोत्सव मनाया गया

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 14, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और युगांतर भारती के तत्वावधान में नदी पूजन कर स्वर्णरेखा महोत्सव मनाया गया

    पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में जन सुविधा के सुधार के लिए विशेष पदाधिकारी को विधायक सरयू राय ने लिखा पत्र

    स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और युगांतर भारती के तत्वावधान में आज सोनारी, दोमुहानी स्थित नदी तट सहित भुईयांडीह स्थित पांडेय घाट और बारीडीह के स्थित भोजपुर घाट पर नदी पूजन कर स्वर्णरेखा महोत्सव मनाया गया. कोविड के दो वर्ष बाद इस बार बड़ी संख्या में स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के सदस्य उपस्थित होकर स्वर्णरेखा नदी तट पर गये जहाँ पंडित घनश्याम मिश्रा ने विधि विधान के साथ पूजन का कार्यक्रम सम्पन्न कराया. यह स्वर्णरेखा महोत्सव का 18वां वर्षगांठ है.

    पूजन के पश्चात ट्रस्ट के सुबोध श्रीवास्तव ने संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री तथा वर्तमान में जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय के मार्गदर्शन से स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और युगांतर भारती के संयुक्त तत्वावधान में स्वर्णरेखा महोत्सव का कार्यक्रम विगत 17 वर्षों से मनाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि स्वर्णरेखा नदी की सफाई के लिए ट्रस्ट की ओर से निरंतर प्रयास किया जाता रहा है. इस दिशा में कई कार्य हुए हैं परंतु अभी भी लोगों को जागरूक किये जाने की आवश्यकता है.

     

    नदी साफ रहेगी, पर्यावरण दूषित नहीं रहेगा, तो हम लोग कोरोना से भी लड़ सकते हैं. नदी को साफ सुथरा रखने के लिए ,आम जनता में जागरूकता लाने के लिए हम लोग यह महोत्सव मनाते हैं. उन्होंने बताया कि आज नदी के किनारे बड़े बड़े बिल्डिंग बनाए जा रहे हैं. जिससे नदियां प्रदूषित होती है. उन्होंने कहा कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वालों के लिए यह नदियां जीवन रेखा का काम करती है. जल बिना मनुष्य का कोई अस्तित्व नहीं है. पुजा के उपरांत ट्रस्ट के द्वारा प्रसाद एवं चुड़ा- गुड़ का भी वितरण किया गया.

    कार्यक्रम में मुख्य रूप से ट्रस्ट के मुरलीधर केडिया, सुधीर सिंह, मंजु सिंह, अजय सिन्हा, कुलविंदर सिंह पन्नु, शेषनाथ पाठक, आकाश शाह, प्रवीण सिंह, रंजीता राय, काकोली मुखर्जी, तिलेश्वर प्रजापति, चुन्नु भुमिज, विनोद यादव, मनकेश्वर चौबे, विजयनारायण सिंह, बंदना नामता, पुतुल सिंह, गौतम धर, सुजीत झा, विजय सिंह, देव कुमार, रोशन सिंह, कौशल सिंह, संजय सिंह रत्न तिवारी, सुनील सिंह, मुकेश शुक्ला, इंदु देवी, पारा देवी, रीना देवी सहित अन्य उपस्थित थे.

     

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड प्रदेश इंटक के अध्यक्ष राकेशवर पांडे का जन्म दिवस उनके बिष्टुपुर स्थित निवास स्थान पर…..
    Next Article पत्रकार संघ की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा

    Related Posts

    डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी जमशेदपुर झारखंड द्वारा प्रस्तुत राशिफल क्या कहते हैं आपके सितारे देखिए अपना राशिफल

    May 18, 2025

    “मालदार दूल्हा ढूंढने वालों, खुद से भी सवाल करो!”

    May 18, 2025

    आगे की सोचने की आवश्यकता 

    May 18, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी जमशेदपुर झारखंड द्वारा प्रस्तुत राशिफल क्या कहते हैं आपके सितारे देखिए अपना राशिफल

    “मालदार दूल्हा ढूंढने वालों, खुद से भी सवाल करो!”

    आगे की सोचने की आवश्यकता 

    चेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया के खिलाफ एक्शन के मायने

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    एक मित्र की फेसबुक से :होटल मालिक और वेटर को “श्रेष्ठ नागरिक” सम्मान

    रक्तचाप दिवस पर सिविल सर्जन ने उच्च रक्तचाप के लक्षण एवं बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी

    ख़ापरसाई में ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को लेकर सड़क के बीचोबीच टेंट लगाकर किया प्रदर्शन

    जुगसलाई पुलिस ने चोरी मामले का किया खुलासा जुगसलाई पुलिस ने चोरी मामले का खुलासा करते हुए 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया साथ में गहने भी हुआ बरामद

    माईकल जॉन ऑडिटोरियम में पूर्व सैनिकों के लिए सिविल डिफेंस ने प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.