राज्य के हर एक नागरिक को खाद्य आपूर्ति सुनिश्चित हो , राज्य में भूख से किसी की मौत नही हो इसके लिए लोगो को जागरूक करना आवश्यक है। चुकी राज्य की इतनी बड़ी आबादी को सीधे संबोधित नही किया जा सकता हैं। इसलिए मुखिया जो जनप्रतिनिधि भी होते है और सरकार का एक अंग ।
आयोग ने पूरे राज्य में मुखिया संवाद का आयोजन कर रही है। इसी कड़ी में आज साहिबगंज के सिदो कान्हो सभागार में राज्य खाद्य आयोग ने मुखिया संवाद का आयोजन किया ।
जिसमे जिले के सभी प्रखंडों से मुखिया लोग हिस्सा लिया। हालांकि आज साहिबगंज में काफी तेज बारिश हो रही थी उसके बावजूद काफी मुखिया हिस्सा लिया। आयोग का मुख्य उद्देश्य लोगो को खाद्य सुरक्षा कानून की जानकारी देना । मुखिया को उनके कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना एवम् समाज के हर जरूरतमंदों तक खाद्यान कैसे पहुंचे यह देखना है। इस संवाद कार्यक्रम को मुखिया का भरपूर सहयोग मिल रहा हैं। हर जिले में काफी संख्या में मुखिया भाग ले रहे हैं और कई बाते आयोग को जानने को मिला है। साहिबगंज में एक बड़ी जानकारी मिली कि किसी भी प्रखंड में आकस्मिक खाद्यन की व्यवस्था नहीं है। जो निहायत ही जरूरी है।
यह ऐसा कोष होता है जिससे भोजन के अभाव में विषम परिस्थिति में पीड़ित को बाजार मूल्य पर बाजार से खाद्यन खरीद कर दिया जाता हैं। इसका आयोग ने संज्ञान लिया है और अपर समाहर्ता को निर्देश दिया कि इस पर तत्काल सभी ब्लॉक को निर्देश जारी कर इसे सुनिश्चित करें। आयोग अब देवघर के लिए रवाना हुए।