Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सामाजिक संस्था कोशिश ने मनाया सातवां स्थापना दिवस, होली मिलन समारोह में जमकर उड़े अबीर-गुलाल, जुटे विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के लोग।
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    सामाजिक संस्था कोशिश ने मनाया सातवां स्थापना दिवस, होली मिलन समारोह में जमकर उड़े अबीर-गुलाल, जुटे विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के लोग।

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 4, 2023Updated:March 4, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    सामाजिक संस्था कोशिश ने मनाया सातवां स्थापना दिवस, होली मिलन समारोह में जमकर उड़े अबीर-गुलाल, जुटे विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के लोग।

    जमशेदपुर  -:  शहर की समाजिक संस्था कोशिश ‘एक मुस्कान लाने की’ ने शुक्रवार को अपना सातवां स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर संस्था के संरक्षक शिवशंकर सिंह के नेतृत्व में संस्था द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मु, जिप उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा समेत अन्य गणमान्यजनों ने शिरकत की। गोलमुरी के केबुल टाउन में आयोजित होली मिलन समारोह में शहर के गणमान्यजनों ने संस्था के सदस्यों के संग फगुवा गीतों पर जमकर नृत्य किया और उनका उत्साह बढ़ाया। पूरे समारोह के दौरान लोग होली के रंगों में सराबोर दिखे और एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। मिलन-समारोह में सभी ने स्वादिष्ट लजीज व्यंजन का भरपूर लुत्फ उठाया।

     

     

     

    मुख्य अतिथि के रूप में शामिल स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने संस्था को शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि युवा समूहों के द्वारा जमशेदपुर शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में सेवा कार्य के जरिये उत्कृष्ट कार्य किया गया है। जो अन्य संस्थाओं एवं आमजनों के लिए अनुकरणीय है।

     

     

     

    संस्था के संरक्षक शिवशंकर सिंह ने बताया कि सात वर्ष प्रारंभ की गई संस्था कोशिश एक मुस्कान लाने की के द्वारा निरंतर सामाजिक दायित्वों को पूर्ण करने का ईमानदारी से प्रयास किया जा रहा है। विगत सात वर्षों में विभिन्न सेवा कार्यों के जरिये जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि संस्था यूं ही निरन्तर सामाजिक एवं धार्मिक कार्यो के जरिये सामाजिक दायित्वों को पूर्ण करती रहेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्र संवाद हेडलाइंस
    Next Article विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने किये महाकाल के दर्शन, भस्मारती में हुए शामिल

    Related Posts

    पाक ने सीमाई इलाकों में सेना भेजी, जम्मू कश्मीर में स्वास्थ्य केंद्रों पर हमला किया: सरकार

    May 10, 2025

    बहरागोड़ा में‌‌ अवैध बालू खनन पर छापा, दो ट्रैक्टर हुए जब्त

    May 10, 2025

    मां धरती पर विधाता की प्रतिनिधि यानी देवतुल्य है

    May 10, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पाक ने सीमाई इलाकों में सेना भेजी, जम्मू कश्मीर में स्वास्थ्य केंद्रों पर हमला किया: सरकार

    बहरागोड़ा में‌‌ अवैध बालू खनन पर छापा, दो ट्रैक्टर हुए जब्त

    मां धरती पर विधाता की प्रतिनिधि यानी देवतुल्य है

    भारत के सैन्य दृष्टिकोण में आया बदलाव महत्वपूर्ण

    ब्रांड मोदी से चलती है विरोधियों की भी रोजी-रोटीः प्रो.संजय द्विवेदी

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    शादी के अगले दिन ड्यूटी पर लौटा आर्मी जवान

    बजरंग दल जमशेदपुर महानगर द्वारा जारी किया गया वक़्तव्य

    सेना पीओके छीने, पाक से बलूचिस्तान को अलग करेःसरयू राय

    विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयास से दो सौ से अधिक लाभुकों को मिली पेंशन की सौगात, बुजुर्गों के बीच पेंशन प्रमाण पत्र का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया वितरण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.