Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राहुल की न्याय यात्रा पर स्मृति ईरानी का बड़ा बयान, कहा- बरसात आने पर बाहर निकल आते हैं मेंढक
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    राहुल की न्याय यात्रा पर स्मृति ईरानी का बड़ा बयान, कहा- बरसात आने पर बाहर निकल आते हैं मेंढक

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    राहुल की न्याय यात्रा पर स्मृति ईरानी का बड़ा बयान, कहा- बरसात आने पर बाहर निकल आते हैं मेंढक
    केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ पर निकले पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर सोमवार को हमला करते हुए उनकी तुलना ‘बरसाती मेंढक’ से कर दी। अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र अमेठी के दौरे पर आई स्मृति ईरानी ने संवाददाताओं से बातचीत में राहुल गांधी की न्याय यात्रा को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन पर तंज करते हुए कहा, “जब बरसात आती है तो छोटे-छोटे मेंढक निकल आते हैं। उसी तरह अब चुनाव आ रहा है तो लोग आयेंगे और जायेंगे।”

     

     

    उन्होंने कहा कि बरसात जाते ही यह मेंढक गायब हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव आ रहा है तो यह लोग आए हैं और उसके बाद चले जाएंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 14 जनवरी से मणिपुर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू की है। उनकी यह यात्रा उत्तर प्रदेश से भी गुजरेगी और महाराष्ट्र में संपन्न होगी। स्मृति ने अयोध्या स्थित राम मंदिर में विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा का जिक्र करते हुए कहा, “आज राम भक्तों के लिए ऐतिहासिक दिन है।

     

     

    लगभग 500 साल तक राम भक्तों ने धैर्य दिखाया। जिन भक्तों ने धैर्य और मर्यादा का प्रमाण दिया मैं उनको प्रणाम करती हूं। आज राम भक्तों का सपना साकार हो रहा है।” कांग्रेस के अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल नहीं होने से जुड़े एक सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जिसकी जैसी मति है वैसा ही उसका कर्म। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अंधेरे के सिवा कुछ ना दिया हो उनसे और उम्मीद ही क्या की जा सकती है?

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद पीएम मोदी बोले :”हमारे राम लला अब टेंट में नहीं, भव्य मंदिर में रहेंगे”
    Next Article रामलला के प्राण प्रतिष्ठा पर साई आश्रय मंदिर मे भव्य पूजन का आयोजन

    Related Posts

    सेना पीओके छीने, पाक से बलूचिस्तान को अलग करेःसरयू राय

    May 9, 2025

    विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयास से दो सौ से अधिक लाभुकों को मिली पेंशन की सौगात, बुजुर्गों के बीच पेंशन प्रमाण पत्र का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया वितरण

    May 9, 2025

    भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मनाई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती, कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर किया नमन

    May 9, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सेना पीओके छीने, पाक से बलूचिस्तान को अलग करेःसरयू राय

    विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयास से दो सौ से अधिक लाभुकों को मिली पेंशन की सौगात, बुजुर्गों के बीच पेंशन प्रमाण पत्र का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया वितरण

    भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मनाई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती, कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर किया नमन

    क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत में मनाया गया स्थापना दिवस

    शूरवीर भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा: धर्मेंद्र सोनकर

    11 मई को जमशेदपुर विश्वकर्मा समाज का चुनाव

    दलाल मोटी रकम लेकर बांट रहे है कुलडीहा में सरकारी जमीन का कागजात

    रामलीला मैदान से साकची बिरसा मुंडा प्रतिमा तक जय हिंद यात्रा

    झारखंड की राजधानी रांची के लिए दिल्ली से देर रात की उड़ान शुरू करने की माँग , भाजपा प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने पीएमओ व नागरिक उड्डयन मंत्रालय को लिखा पत्र

    स्क्रैप कारोबारी से रंगदारी व फायरिंग के मामले का पुलिस ने किया खुलासा ,तीन अपराधकर्मियों को किया गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.