गोबिंद कुमार की रिपोर्ट
नावकोठी:बेगूसराय:प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विष्णुपुर पंचायत में जनता दल यूनाइटेड की पंचायत स्तरीय बैठक पार्टी के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष केसरी नंदन मिश्र के आवास पर संपन्न हुई।अध्यक्षता पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने किया। पार्टी के प्रखंड प्रभारी राम नंदन पासवान ने संगठन को मजबूत और धारदार बनाने की अपील करते हुए कहा कि जनता दल यूनाइटेड और महागठबंधन का एक ही लक्ष्य है।भाजपा मुक्त भारत का निर्माण करना। प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार के कार्यकाल में बिहार का चहुमुखी विकास हुआ है। देश के अन्य दूसरे राज्य नितीश मॉडल की कॉपी कर रहे हैं।जदयू प्रवक्ता सुभाकर मिश्रा ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में महंगाई चरम सीमा पर है। गैस सिलेंडर सहित अन्य जरूरी सामान के दाम आसमान छू रहे हैं। बेरोजगारी काफी बढ़ रही हैं। केंद्र की मोदी सरकार राम रहीम और हिंदू मुसलमान के नाम पर देश को बांटने का काम कर रही है इसलिए जनता दल यूनाइटेड ने देशव्यापी अभियान चलाकर 2024 में भाजपा की सरकार को केंद्र से बेदखल करने का संकल्प लिया हैं। बैठक में जदयू नेता अनिल महतो, विष्णुपुर के पंचायत अध्यक्ष चंद्रशेखर साह, पंचायत के प्रभारी रुदल सदा, महेंद्र सहनी, युगेश्वर साह,सीताराम साह, उर्मिला देवी,सुरेश भारती, अशर्फी साह, पवन सहनी, अमलेश शर्मा, विमल कुमार,सबुजा देवी, रेनू देवी सहित जदयू के दर्जनाधिक कार्यकर्ता मौजूद थे।