Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एशियाई खेलों ​में भारत को शूटिंग टीम ने दिलाया पहला स्वर्ण पदक
    Breaking News Headlines खेल राष्ट्रीय

    एशियाई खेलों ​में भारत को शूटिंग टीम ने दिलाया पहला स्वर्ण पदक

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 25, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    एशियाई खेलों ​में भारत को शूटिंग टीम ने दिलाया पहला स्वर्ण पदक
    एशियाई खेल 2023 में भारत को पहला स्वर्ण पदक शूटिंग टीम ने दिलाया है। एशियाई खेलों का आधिकारिक आगाज होने के बाद दूसरे दिन देश को पहला स्वर्ण पदक मिला है। पहले दिन भारतीय खिलाड़ियों ने पांच पदक जीते थे, लेकिन स्वर्ण पदक की तालिका खाली थी। शूटिंग टीम ने सोमवार को स्वर्णिम शुरुआत करते हुए इवेंट में देश को पहला पदक दिलाया और विश्व रिकॉर्ड भी बना दिया। भारत के खाते में अबतक 9 मेडल आ चुके हैं। 19वें एशियाई गेम्स का आयोजन चीन के हांगझोउ में हो रहा है

     

     

    जो 23 सितंबर से 8 अक्टूबर, 2023 तक चलेगा। इस दौरान कुल 40 खेलों की 482 स्पर्धाओं होंगी।पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम में रुद्राक्ष बालासाहेब पाटिल, दिव्यांश सिंह पंवार और ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर शामिल थे। भारतीय तिकड़ी ने हांगझोऊ में इतिहास रच दिया। व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन राउंड में भारतीय तिकड़ी ने कुल 1893.7 का स्कोर किया और विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले शूटिंग टीम स्पर्धा में सबसे बड़ा स्कोर चीन के नाम था। चीन के खिलाड़ियों ने पिछले महीने बाकू विश्व चैम्पियनशिप में 1893.3 का स्कोर हासिल किया था। भारतीय टीम ने चीन से 0.4 अंक ज्यादा हासिल किए हैं।

     

     

     

    क्वालीफिकेशन में तीसरे स्थान पर रहे रुद्राक्ष 632.5 अंक के साथ टीम के सबसे अहम खिलाड़ी रहे। ऐश्वर्य 631.6 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रहे। वहीं, दिव्यांश ने 629.6 का स्कोर हासिल किया। वह कजाकिस्तान के इस्लाम सतपायेव की तुलना में अधिक इनर 10 के कारण कट हासिल करने में सफल रहे। सभी तीन भारतीय निशानेबाज फाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुके थे, लेकिन नियम के अनुसार एक देश के दो ही खिलाड़ी फाइनल में भाग ले सकते हैं। ऐसे में दिव्यांश को बाहर होना पड़ा। फाइनल में ऐश्वर्य ने कांस्य पदक जीतकर देश की झोली में एक और मेडल डाल दिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराजस्थान में पीएम की पहली चुनावी सभा आज, खुली भगवा रंग की गाड़ी में आएंगे प्रधानमंत्री मोदी
    Next Article महामहीम राज्यपाल सीपी राधकृष्णन ने मांदर बजाकर , करमा पर्व का दिया झारखंड वासियों को बधाई

    Related Posts

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    May 9, 2025

    एक था पाकिस्तान: इतिहास के पन्नों में सिमटता सच

    May 9, 2025

    जेनेरिक दवाएं लिखने के कानूनी आदेश का उजाला

    May 9, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    एक था पाकिस्तान: इतिहास के पन्नों में सिमटता सच

    जेनेरिक दवाएं लिखने के कानूनी आदेश का उजाला

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को मिला सम्मान

    फादर जेराल्ड मार्टिन डिसूजा मेमोरियल इंटर स्कूल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट 2025 का आयोजन

    ईडी ने कारोबारी विक्की भालोटिया को किया गिरफ्तार

    हम सेना के पराक्रम को सलाम करते हैं:राकेश तिवारी

    हरि मंदिर से चोरी करते एक युवक को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ धर दबोचा

    मोदी के सिंदूर ऑपरेशन से आतंक का आका रोया:डॉक्टर विशेश्वर यादव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.