Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गढ़वा : वरिष्ठ पत्रकार रामरंजन सिन्हा व उनकी पत्नी रंजू श्रीवास्तव गम्भीर रूप से हुए घायल
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    गढ़वा : वरिष्ठ पत्रकार रामरंजन सिन्हा व उनकी पत्नी रंजू श्रीवास्तव गम्भीर रूप से हुए घायल

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 8, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    गढ़वा : जिले के कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवपुर पंचायत के अधौरा गांव निवासी वरिष्ठ पत्रकार रामरंजन सिन्हा व उनकी पत्नी रंजू श्रीवास्तव गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना गुरुवार दोपहर तकरीबन ढाई बजे की है। घायल रामरंजन सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि मैं अपनी बाइक से अपनी पत्नी का इलाज के लिए कांडी ले जा रहा था। इसी दौरान पतीला गांव निवासी स्वर्गीय सुनेश्वर शर्मा का पुत्र गंगा दयाल शर्मा अपनी मोपेड संख्या जेएच 03 एएफ 6534 से पीछे से जोरदार धक्का मार दिया।

     

     

    इससे पत्रकार रामरंजन सिन्हा व उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। रामरंजन सिन्हा को दोनों हाथ, माथा, छाती, पैर व उनकी पत्नी को पैर, सिर, चेहरा व कंधा सहित शरीर के विभिन्न जगहों पर गंभीर चोटें आई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार गंगा दयाल शर्मा लमारी कला की ओर से आ रहा था और अपने घर पतीला जा रहा था। इसी क्रम में उसने लापरवाही बरती और तेलिया बांध मोड़ पर पत्रकार की बाइक में पीछे से जोरदार धक्का मार दिया। पत्रकार की बाइक क्षतिग्रस्त हो गई है। तेल टंकी फूटने के कारण लगभग 8 लीटर पेट्रोल भी मौके पर ही बह गया। घटना की सूचना पाकर कांडी एसआई प्रबल कुमार महतो अपने दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे।

     

     

    तब तक घायल पत्रकार व उनकी पत्नी इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा के लिए निजी वाहन से रवाना हो चुके थे। पुलिस ने दोनों गाड़ी को मुखिया की अनुपस्थिति में मुखिया के छोटे भाई राजू कुमार को फिलहाल के लिए सौंप दिया। साथ ही पुलिस गंगा दयाल शर्मा को थाना उठा ले गई। इस दौरान मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ लग चुकी थी। खबर लिखे जाने तक दोनों घायलों का सदर अस्पताल में इलाज किया जा रहा था। जहां बड़ी संख्या में पत्रकार भी जमा हो चुके थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडुमरी उपचुनाव : गिरीडीह बाजार समिति में मतगणना शुरू , आ रहे अलग – अलग रुझान
    Next Article G20: वर्ल्ड लीडर के लिए सेफ जोन बनी दिल्ली, आज आएंगे दुनियाभर के मेहमान, सुरक्षा में राफेल तैनात

    Related Posts

    पाक ने सीमाई इलाकों में सेना भेजी, जम्मू कश्मीर में स्वास्थ्य केंद्रों पर हमला किया: सरकार

    May 10, 2025

    बहरागोड़ा में‌‌ अवैध बालू खनन पर छापा, दो ट्रैक्टर हुए जब्त

    May 10, 2025

    मां धरती पर विधाता की प्रतिनिधि यानी देवतुल्य है

    May 10, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पाक ने सीमाई इलाकों में सेना भेजी, जम्मू कश्मीर में स्वास्थ्य केंद्रों पर हमला किया: सरकार

    बहरागोड़ा में‌‌ अवैध बालू खनन पर छापा, दो ट्रैक्टर हुए जब्त

    मां धरती पर विधाता की प्रतिनिधि यानी देवतुल्य है

    भारत के सैन्य दृष्टिकोण में आया बदलाव महत्वपूर्ण

    ब्रांड मोदी से चलती है विरोधियों की भी रोजी-रोटीः प्रो.संजय द्विवेदी

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    शादी के अगले दिन ड्यूटी पर लौटा आर्मी जवान

    बजरंग दल जमशेदपुर महानगर द्वारा जारी किया गया वक़्तव्य

    सेना पीओके छीने, पाक से बलूचिस्तान को अलग करेःसरयू राय

    विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयास से दो सौ से अधिक लाभुकों को मिली पेंशन की सौगात, बुजुर्गों के बीच पेंशन प्रमाण पत्र का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया वितरण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.