Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » क्या घर वापसी करना चाहते हैं सरयू राय !
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति राष्ट्रीय संवाद विशेष

    क्या घर वापसी करना चाहते हैं सरयू राय !

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 22, 2021Updated:July 22, 2021No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद नजरिया : क्या घर वापसी करना चाहते हैं सरयू राय !

    देवानंद सिंह

    क्या विधायक सरयू राय घर वापसी के लिए बेताब हैं ? यानि फिर से वह भाजपा में आने के लिए बिलबिला रहे हैं। अगर, ऐसा नहीं है तो फिर उनकी हर गतिविधियां भाजपा के इर्द-गिर्द क्यों घूम रही हैं ? अपनी पार्टी भारतीय जनतंत्र मोर्चा बनाने के बाद भी वह भाजपा हाईकमान के नेताओं के साथ घुसपैठ की कोशिश क्यों कर रहे हैं और भाजपा के जो भी घोषित कार्यक्रम हैं, उन्हें अपनी पार्टी के बैनर तले क्यों मना रहे हैं ? जी हां, उनकी ऐसी ही गतिविधियों से राजनीतिक गलियारों में इसी तरह के तमाम सवाल तैर रहे हैं। यह आश्चर्यजनक है कि वह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवरदास और उनके समर्थकों के खिलाफ बगावती तेवर दिखाते रहे हैं। इसमें शक नहीं कि उन्होंने निर्दलीय उम्मीद के रूप में रघुवर दास को जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट से हराया है। पर जनता ने उन्हें जिताया है तो इस बात के लिए कि वह उनके लिए कुछ काम करें, लेकिन वह जिस तरह से विकास के कार्यों को भूलकर रघुवर दास और उनके समर्थकों के खिलाफ आरोप लगा रहे हैं, उससे जनता के बीच भी यह सवाल तेजी से उठ रहा है कि क्या उन्हें इसीलिए जिताया गया है कि वह जनता के लिए विकास कार्यों पर ध्यान देने के बजाय दुष्प्रचार भरी राजनीति को बढ़ावा दें ? क्यों वह जनता के मुद्दों को भूलकर सिर्फ रघुवर दास और उनके समर्थकों के खिलाफ मौहाल बनाने तक सीमित रह गए हैं ? उन्हें विधायक बने दो साल होने को हैं, इसके बाद भी उनके क्षेत्र में विकास का कोई भी कार्य नजर नहीं आ रहा है। विकास के लिए जो उद्घाटन और शिलान्यास हुए हैं उसमें से अधिकतर रघुवर कार्यकाल के ही हैं यह बहुत ही अजीब बात है कि एक तरफ तो
    वे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के साथ तकरार का माहौल बनाए हुए हैं दूसरी तरफ प्रदेश भाजपा के साथ व भाजपा केंद्रीय कार्यकारिणी और आरएसएस लॉबी से गलबहियां करने में जुटे हुए हैं। जिससे भी यह साबित होता है कि वह राजनीति जनता की सेवा के लिए नहीं कर रहे हैं! बल्कि अपने स्वार्थ को पूरा करने के लिए कर रहे हैं। ऐसा लगता है कि जिस तरह से आज के दौर में चुनाव महंगे हो गए हैं और पार्टी का संचालन आसान नहीं है, ऐसे में उन्हें लगता है कि घर वापसी से ही उनका उद्घार हो सकता है कि इसीलिए हाल के दिनों में जब वह दिल्ली गए थे तो वह आरएसएस के साथ ही भाजपा के नेताओं के साथ भी मिले थे और उन्हें स्वयं द्बारा लिखी किताबें-लम्हों की खता और रहबर की रहजनी की प्रतियां दी थीं। पर यहां भी सवाल खड़ा होता है कि उनका भाजपा के साथ यह कैसा लगाव है। मान लेते हैं कि भाजपा से उनका पुराना नाता है तो फिर वह भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी को बिना किसी वजह बदनाम करने की कोशिश क्यों कर रहे हैं ? जिन पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने उन्हें अपनी सरकार में महत्वपूर्ण मंत्रालय दिया था, उनके खिलाफ प्रदेश में माहौल क्यों बनाया जा रहा है। क्या उनका मकसद सिर्फ रघुवर दास को बदनाम करना है? चाहे उसके लिए उन्हें किसी भी हद तक जाना पड़े। ऐसी परिस्थितियों में अगर, वह घर वापसी करते भी हैं तो उनकी दाल गलेगी कैसे ? क्योंकि पूरी प्रदेश कार्यकारिणी में वह किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं होंगे। जिस तरह से उन्होंने राज्य में भाजपा को बदनाम किया है, उससे नहीं लगता है कि उन्हें किसी भी प्रकार का समर्थन केंद्रीय कार्यकारिणी और प्रदेश कार्यकारिणी की तरफ से मिलेगा। लिहाजा, सरयू राय को यह समझना चाहिए कि जनता ने जिस मुख्यमंत्री रघुवर दास को दनकिनार कर उन्हें वोट देकर जिताया है, कम-से-कम वह उनके बारे में तो सोचें। दुश्मनी की राजनीति छोड़कर राजनीति के लिए मिसाल पेश करें और विकास पर अपना ध्यान लगाएं, तभी क्षेत्र की जनता उन्हें माफ करेगी। भाजपा से अलग होकर पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने भी झारखंड विकास मोर्चा का गठन किया था उसका हश्र भी झारखंड की जनता ने देखा है उससे भी विधायक सरयू राय को सबक लेने की जरूरत है

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसीओ द्वारा निर्गत पर्चा पर महादलितों को 10 बाद भी नही मिला कब्जा
    Next Article आनंद मार्ग विजन सेंटर में 15 चयनित मोतियाबिंद रोगियों का ऑपरेशन 26 जुलाई को पूर्णिमा नेत्रालय में होगा

    Related Posts

    एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ टीम ने यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया

    May 16, 2025

    गीता थिएटर एवं रॉबिन हुड आर्मी के संयुक्त तत्वावधान स्पेशल समर कैंप का दूसरे चैप्टर का हुआ समापन

    May 16, 2025

    अखिल भारतीय पुर्व सैनिक के सक्रिय कार्यकर्ता की पत्नी के गले से सोने का चेन छीनकर भागे बदमाश

    May 16, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ टीम ने यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया

    गीता थिएटर एवं रॉबिन हुड आर्मी के संयुक्त तत्वावधान स्पेशल समर कैंप का दूसरे चैप्टर का हुआ समापन

    अखिल भारतीय पुर्व सैनिक के सक्रिय कार्यकर्ता की पत्नी के गले से सोने का चेन छीनकर भागे बदमाश

    सिविल डिफेंस जमशेदपुर शहर में 12 जगहों पर लगाएगा सायरन घंटी

    रंजीत पांडे पर धोखाधड़ी और झूठे मुक़दमे में फंसाने का आरोप , बागबेड़ा थाना की भी एसएसपी से शिकायत

    मानगो डिमना चौक पर मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा जी का कांग्रेस ने पुतला फूंका

    भाजपा के नेता और मंत्री लगातार कर रहे सेना और तिरंगे का अपमान,भाजपा शीर्ष नेतृत्त्व मौन : आनन्द बिहारी दुबे

    राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गम्हरिया में कार्यक्रम आयोजित

    हिन्दू वीर शिरोमणि पृथ्वी राज चौहान जी का गोविंदपुर के अन्ना चौक पर जयंती मनाया गया

    सीआरपीएफ 26 बटालियन के सेकंड कमांडिंग ऑफिसर एम प्रबो सिंह के पार्थिव शरीर को पूरे राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम सलामी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.