Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केबुल न्यु डीएस फ्लैट के इलाके में जुसको द्वारा अलग अलग कनेक्शन देने के आश्वासन के बाद सरयू राय ने स्थगित किया जलसत्याग्रह
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    केबुल न्यु डीएस फ्लैट के इलाके में जुसको द्वारा अलग अलग कनेक्शन देने के आश्वासन के बाद सरयू राय ने स्थगित किया जलसत्याग्रह

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 16, 2022No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    केबुल न्यु डीएस फ्लैट के इलाके में जुसको द्वारा अलग अलग कनेक्शन देने के आश्वासन के बाद सरयू राय ने स्थगित किया जलसत्याग्रह. सरयू राय बोले जमशेदपुर पूर्वी के नागरिकों को उनकी मौलिक सुविधा मुहैया करवाने के लिए हम किसी भी हद तक जाएंगे.

    केबल टाउन डीएस फ्लाइट के इलाकों में सभी घरों में पीने के पानी का अलग-अलग कनेक्शन नहीं देने के निर्णय पर जुसको पुनर्विचार करेगा और उम्मीद है कि इस बारे में 15 दिनों के भीतर निर्णय लिया जाएगा ताकि सभी घरों में पानी का अलग-अलग कनेक्शन मिल सके यह बात जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने डीएस फ्लैट मैदान में जलसत्याग्रह को आगे बढाने की बात कहते हुए कही. बस्तिवासियों ने जुसको के आश्वासन पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा की उन्हें जुसको द्वारा विधायक सरयू राय को दिए गए आश्वासन पर भरोसा है. जलसत्याग्रह स्थल पर उपस्थित लोगों को श्री राय ने बताया की जुसको और टाटा स्टील के वरिय पदाधिकारी उनसे मिले थे और उनसे अनुरोध किया था की इस बारें में अधिकतम 15 दिनों का समय दें. श्री राय ने उनका यह आग्रह स्वीकार किया और बस्तिवासियों को बताया की 15 दिनों में उनके घरों में पानी का अलग कनेक्शन मिलने का रास्ता साफ हो जाएगा. इसके बाद डीएस फ्लैट मैदान में आयोजित जलसत्याग्रह को तत्काल के लिए स्थगित कर दिया गया.
    जमशेदपुर पूर्वी की अन्य बस्तियों जैसे बाबुडीह, कल्याणनगर, लालभट्टा, किशोरीनगर, केबुल हरिजन बस्ती तथा बरमामाइंस एवं जेमको में पेयजल कनेक्शन देने में हुई प्रगति के बारे में जुसको के पदाधिकारी कल सोमवार को उन्हें सुचित करेंगे और सभी बस्तियों में पीने का पानी देने के लिए समय सीमा के बारे में उन्हें बताएंगे. उम्मीद है की जमशेदपुर पूर्वी की सभी छुटी हुई बस्तियों में इस वर्ष पीने का पानी मिल जायेगा.
    जलसत्याग्रह स्थल पर उपस्थित लोगों को विधायक सरयू राय ने बताया की उन्हें जमशेदपुर पूर्वी में अनेक समस्याएं विरासत के रूप में मिली है जिनके समाधान की कोशिश वे जनसहयोग से कर रहे हैं. पीने का पानी एवं नागरिक सुविधाएं जमशेदपुर वासियों को देने के लिए जुसको ने झारखंड सरकार के साथ समझौता किया है. उत्त समझौते का अक्षरश पालन जुसको को करना चाहिए.
    ये समझौता टाटा स्टील की ओर से हुआ है और इस समझौते में कहीं कमी रहेगी अथवा इसे कहीं भी पुरा नहीं किया जाएगा तो वे आवाज उठाएंगे और एक वर्ष तक संपर्क, समस्या और समाधान के अपने कार्यक्रम के आधार पर इसका समाधान करेंगे. इसके लिए वे राज्य सरकार पर भी शांतिपूर्ण तरीके से दबाव बनाएंगे. जमशेदपुर पूर्वी की समस्याओं के अंबार को दुर करना उनकी पहली प्राथमिकता है और इसके लिए वे किसी भी हद तक जाएंगे और दबाव बताएंगे की समय सीमा के तहत जुसको जमशेदपुर वासियों को पीने का पानी एवं अन्य नागरिक सुविधाएं मुहैया कराए.
    डीएस फ्लैट में आयोजित जलसत्याग्रह में कोविड के नियमों का पुरी तरह पालन करते हुए 100 की सीमित संख्या में सत्याग्रही बैठे और सभी ने मास्क का उपयोग किया था. कार्यक्रम का संचालन भाजमो जिला मंत्री राजेश झा ने किया जबकी धन्यवाद ज्ञापन गोलमुरी मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष अनिकेत सावरकर ने किया. सत्याग्रह में भाजमो के केंद्रीय उपाध्यक्ष राम नारायण शर्मा, पूर्वी विधानसभा संयोजक अजय सिन्हा, जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नु, मनोज सिंह उज्जैन, उपाध्यक्ष वंदना नामता, मंत्री राजेश कुमार झा, विकास गुप्ता, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, विधायक प्रतिनिध (व्यवसाय मामले) सह महानगर प्रवक्ता आकाश शाह, अनुसूचित जनजाति मोर्चा, महिला मोर्चा अध्यक्ष मंजु सिंह, जिलाध्यक्ष प्रकाश कोया, विजय राव, शेषनाथ पाठक, सुधीर सिंह, हरेराम सिंह, कैलाश झा, असीम पाठक, प्रवीण सिंह, कन्हैया ओझा, तीलेशवर प्रजापती, चंद्रशेखर राव, विजय नारायण सिंह, विनोद यादव, महेश तिवारी, राघवेंद्र प्रताप सिंह, बिनोद राय, नागेंद्र सिंह, पुतुल सिंह, अभय सिंह, काशीनाथ प्रधान, बलकार सिंह, राजीव चौहान, गुरदीप सैंबी, गोल्डेन पांडेय, नीरज साहु, संजय झा, रचित जयसवाल, शमशाद खान, राजेश कुमार झा, डी मनी, अभिजित सेनापती सहित अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्य मुस्तैदी से है एकजुट :- अखिलेश्वर प्रसाद सिंह
    Next Article भारतीय थल सेना दिवस पर शहिद हुए जवानो को कैंडल जलाकर श्रध्जांजलि अर्पित किया

    Related Posts

    मां धरती पर विधाता की प्रतिनिधि यानी देवतुल्य है

    May 10, 2025

    भारत के सैन्य दृष्टिकोण में आया बदलाव महत्वपूर्ण

    May 10, 2025

    ब्रांड मोदी से चलती है विरोधियों की भी रोजी-रोटीः प्रो.संजय द्विवेदी

    May 10, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मां धरती पर विधाता की प्रतिनिधि यानी देवतुल्य है

    भारत के सैन्य दृष्टिकोण में आया बदलाव महत्वपूर्ण

    ब्रांड मोदी से चलती है विरोधियों की भी रोजी-रोटीः प्रो.संजय द्विवेदी

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    शादी के अगले दिन ड्यूटी पर लौटा आर्मी जवान

    बजरंग दल जमशेदपुर महानगर द्वारा जारी किया गया वक़्तव्य

    सेना पीओके छीने, पाक से बलूचिस्तान को अलग करेःसरयू राय

    विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयास से दो सौ से अधिक लाभुकों को मिली पेंशन की सौगात, बुजुर्गों के बीच पेंशन प्रमाण पत्र का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया वितरण

    भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मनाई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती, कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर किया नमन

    क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत में मनाया गया स्थापना दिवस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.