Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राज्यपाल को सरयू राय ने झारखंड भू-विरासत (जीवाश्म) विधेयक “ का प्रारूप सौंपा
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राष्ट्रीय सरायकेला-खरसावां

    राज्यपाल को सरयू राय ने झारखंड भू-विरासत (जीवाश्म) विधेयक “ का प्रारूप सौंपा

    Sponsored By: सोना देवी यूनिवर्सिटीJanuary 21, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राज्यपाल को सरयू राय ने झारखंड भू-विरासत (जीवाश्म) विधेयक “ का प्रारूप सौंपा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    रांची। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय विधानसभा के आगामी बजट सत्र-2026 में एक ग़ैर सरकारी विधेयक के रूप में “झारखंड भू-विरासत (जीवाश्म) विधेयक “ पेश करने वाले हैं। यह विधेयक धन विधेयक होगा।

    सरयू राय ने बताया कि संवैधानिक प्रावधान है कि धन विधेयक को विधानसभा में पेश करने के पहले इस पर राज्यपाल की मंज़ूरी आवश्यक होती है।

    इसलिए विधेयक का प्रारूप बुधवार को झारखंड के राज्यपाल को उन्होंने सौंपा और अनुरोध किया कि इसे पेश करने की अनुमति प्रदान करें।

    राज्यपाल ने श्री राय को आश्वस्त किया कि वह उनके विधेयक का प्रारूप अनुशंसा के साथ राज्य सरकार को भेज देंगे तथा सरकार एवं विधानसभा द्वारा उचित माध्यम से संचिका में उनके पास आएगा, तो वे शीघ्रातिशीघ्र इसे पेश करने की मंज़ूरी दे देंगे।

    गौरतलब है कि सरयू राय ने मंगलवार को उक्त विधेयक का प्रारूप विधानसभा के अध्यक्ष को भी सौंपा और उन्हें यह ग़ैर सरकारी विधेयक विधानसभा के आगामी बजट सत्र- 2026 के दौरान सभा के समक्ष प्रस्तुत करने की सूचना दी थी।

    सरयू राय के अनुसार, राजमहल की पहाड़ियों -ख़ासकर साहेबगंज और पाकुड़ ज़िलों- में काष्ठ जीवाश्म बड़ी संख्या में यत्र तत्र मिल रहे हैं और खनन आदि मानवीय गतिविधियों के कारण बर्बाद हो रहे हैं जबकि ये मूल्यवान राष्ट्रीय विरासत हैं जिनके संरक्षण की ज़रूरत है। इसके लिए एक अधिनियम और नियमावली बनाना अतिआवश्यक है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्र संवाद हेडलाइंस
    Next Article संथाल बस्ती, मोहरदा बिरसानगर में भाजपा ने सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल।

    Related Posts

    कांग्रेस ने पीएम मोदी से पूछा सवाल: राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर क्यों चुप हैं?

    July 11, 2026

    जादूगोड़ा में सवालों के घेरे में ‘चाय वाला करोड़पति’: संपत्ति की जांच की मांग

    July 11, 2026

    जमशेदपुर में चंद्रावती नगर परडीह बस्ती पार्क निर्माण: विधायक सरयू राय की नई पहल

    July 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कांग्रेस ने पीएम मोदी से पूछा सवाल: राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर क्यों चुप हैं?

    जादूगोड़ा में सवालों के घेरे में ‘चाय वाला करोड़पति’: संपत्ति की जांच की मांग

    जमशेदपुर में चंद्रावती नगर परडीह बस्ती पार्क निर्माण: विधायक सरयू राय की नई पहल

    सरायकेला पुलिस की शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई: दो गिरफ्तार

    रंभा कॉलेज: हीपकीडो स्वर्ण विजेता सम्मानित, अनुशासन समिति की महत्वपूर्ण बैठक

    पोटका प्रखंड में मलेरिया का प्रकोप: मुखिया ने नेल्सन ग्लोबल से की मच्छरदानी की मांग

    मतदाता सूची में नाम का स्थानांतरण न करने हेतु डीसी को ज्ञापन

    पोटका में ब्रेन मलेरिया के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का अभियान

    बहरागोड़ा में बालू माफियाओं पर प्रशासन का शिकंजा

    ज़ेवियर स्कूल गम्हरिया में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.