चन्दन शर्मा की रिपोर्ट
बेगूसराय : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी लीगल सेल के अध्यक्ष संजय कुमार पांडेय ने बेगूसराय जिला वकील संघ के। वरीय सदस्य अधिवक्ता संजय सम्राट कुमार झा उर्फ संजय सम्राट को बेगूसराय लीगल सेल कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है।उनके अध्यक्ष पद पर मनोनयन होने के बाद जिला वकील संघ के सदस्यों में खुशी की लहर दौड़ गई ।जिला वकील संघ के पूर्व अध्यक्ष राममूर्ति प्रसाद सिंह, अध्यक्ष सह वरिष्ठ अधिवक्ता बैजनाथ प्रसाद संजय सम्राट मनोनित किए जाने परसर्वदानंद पाठक, अनिल सिंह,गोपाल कुमार, मिथिलेश सिंह आदि अधिवक्ताओं ने बधाई दी है।