स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती को भव्य रूप देने में लगा कदमा संस्थान व ब्रह्मर्षि समाज
महान स्वतंत्रता सेनानी राष्ट्रवादी नेता संगठित किसान आंदोलन के जनक किसानों के मसीहा ब्रह्मर्षि समाज के आदर्श स्वामी सहजानंद सरस्वती की 132 वी जयंती के अवसर पर स्वामी सहजानंद सेवा संस्थान कदमा द्वारा 28 फरवरी को भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश सह कोषाध्यक्ष दीपू सिंह के नेतृत्व में भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है कदमा मंडल द्वारा इसकी तैयारियां जोरों से चल रही है समारोह को भव्य बनाने के लिए केंद्रीय व क्षेत्रीय कमेटी जीत और मेहनत कर रही है
स्वामी सहजानंद सरस्वती संस्थान कदमा जमशेदपुर की ओर से स्वामी सहजानंद सरस्वती जी की 132 में जयंती समारोह सह पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन 28 फरवरी की संध्या 6:00 बजे से किया गया है। कार्यक्रम की भव्यता को लेकर किए जा रहे तैयारियों के संबंध में प्रेस वार्ता को संस्था के अध्यक्ष दीपू सिंह, केंद्रीय महासचिव अनिल ठाकुर और मंडल महासचिव जयकुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से समाज को विस्तार करना व स्वामी जी के आदर्शों को जन जन तक पहुंचाने का
प्रयास संस्था के द्वारा वर्षों से किया जा रहा है इस बार कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए बिहार झारखंड के कई दिवस समारोह में शामिल होंगे कार्यक्रम कदमा ब्रह्मर्षि भवन के मैदान में होगा।दीपू सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता झारखंड , पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास, सांसद विद्युत वरण महतो पूर्व केंद्रीय मंत्री अखिलेश प्रसाद सिंह शामिल होंगे। जयंती समारोह के अवसर पर करोनाकाल में काम करने वाले डॉक्टरों, सफाई कर्मियों स्वास्थ्य कर्मी तथा प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित किया जाएगा