Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा अपने पैतृक गांव में मनाया छठ पर्व
    Breaking News खबरें राज्य से बिहार बेगूसराय

    राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा अपने पैतृक गांव में मनाया छठ पर्व

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadNovember 11, 2021Updated:November 11, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बिहार उप ब्युरो चन्दन शर्मा की रिपोर्ट
    बलिया( बेगूसराय)
    बलिया नगर परिषद क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लोक आस्था का महापर्व चार दिवसीय छठ पूरे आस्था हर्षोल्लास के साथ शांतिपूर्ण माहौल में धूमधाम से पवित्रता के साथ उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही संपन्न हो गया। वहीं छठ पर्व को लेकर नगर परिषद की ओर से सभी घाटों पर समुचित व्यवस्था की गई थी। साथ ही प्रशासनिक व्यवस्था भी काफी चुस्त-दुरुस्त थी। राष्ट्रपति के द्वारा मनोनीत भाजपा के राज सभा सांसद स्थानीय मनशेरपुर के निवासी राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा भी अपने घर पर डूबते और उगते सूरज कोअर्ध्य देकर छठ पर्व मनाया गया। वही नगर परिषद क्षेत्र के अंतर्गत जिला परिषद पोखर, धर्मशाला पोखर चमरिया मैदान ,परवल टोला घाट, लखमीनिया से च्च्याही बांध पर हजारों लोग घाट पर उपस्थित होकर डूबते सूर्य को एवं उगते सूरज को अर्घ देकर लोक आस्था का महापर्व छठ मनाया गया । पूरे आस्था के साथ शांतिपूर्ण वातावरण में हर्षोल्लास के साथ महापर्व छठ का समापन हो गया है। लखमीनिया के च्छयाही बांध पर प्रहलाद कुमार के द्वारा छठ व्रतियों के लिए विशेष सुविधा की गई थी। वही सुरक्षा का कमान बलिया एसडीओ रोहित कुमार ,डीएसपी कुमार वीर धीरेंद्र ,नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी संतोष कुमार, वीडियो सुधीर कुमार, सीओ चंदन कुमार, बलिया थाना के प्रभारी थाना अध्यक्ष रामप्रताप पासवान कमान संभाल रखे थे। सभी घाटों पर सामाजिक कार्यकर्ता भी बढ़-चढ़कर छठ पर्व को संपन्न कराने में लगे हुए थे। बलिया प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत दियारा क्षेत्र के शादीपुर दियारा गंगा तट पर एक भी प्रशासनिक अधिकारी की तैनाती नहीं देखा गया, नौरंगा दियारा, परमानंदपुर, हसनपुर, कस्बा ,बिशनपुर, ताजपुर, मीर अलीपुर, भवानंदपुर, सहित सभी दियारा क्षेत्र के घाटों पर छठ पर्व शांतिपूर्ण संपन्न कराया गया। बड़ी बलिया दक्षिणी, पोखरिया, नुजमपुर, मैं भी छठ पर्व मोहल्ला एवं घरों में घाट बना बना कर मनाया गया। बलिया नगर परिषद की ओर से नगर परिषद के अंतर्गत सभी छठ घाटों पर सीसी टीवी कैमरा ,रोशनी की व्यवस्था, साफ-सफाई ,ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव युद्ध स्तर पर किया गया था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसीढ़ी निर्माण का शिव प्रकाश गरीब दास व बीडीओ ने किया लोकार्पण
    Next Article मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1 अणे मार्ग स्थित आवास में भगवान भास्कर को दी अर्ध्य

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.