आशीष कुमार की रिपोर्ट
मंसूरचक(बेगूसराय)
बेगूसराय जिला भारोत्तोलन संघ के अध्यक्ष सह संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष रजनीश भास्वकर को भारतीय भारोत्तोलन संघ का राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य चुना गया है।रविवार को संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी का चुनाव नोयडा स्थित आर.के. पैलेस के सभागार में किया गया जिसमें श्री भास्कर का भी चुनाव हुआ।राष्ट्रीय कार्यकारिणी का चुनाव प्रत्येक चार वर्ष पर किये जाने का प्रावधान है।चुनाव में सहदेव यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष, आनंद गौड़ा महासचिव एवम नरेश शर्मा नीटू कोषाध्यक्ष के रूप में निर्वाचित हुए।बताते चलें कि पिछले आठ वर्ष में पहली बार किसी बिहारी का चुनाव राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हुआ है।मंसूरचक के समसा गाँव के मूल निवासी रजनीश भास्कर इस खेल के बिहार के इकलौते अंतरराष्ट्रीय रेफरी भी हैं।
सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता रजनीश भास्कर के इस पद पर मनोनयन की सूचना पर क्षेत्र में खुशी की लहर व्याप्त है।बेगूसराय भारोत्तोलन संघ के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सह फ़िल्म अभिनेता अमिय कश्यप, संघ से जुड़े एवम खेल के रेफरी भी बन चुके मुखिया सुधीर कुमार राय मुन्ना,मंसूरचक प्रखंड की उपप्रमुख डॉ अंजना कश्यप, सिने कलाकार रंजीत गुप्त आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है और इस उपलब्धि को मंसूरचक की बड़ी उपलब्धि बताया।